Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 05 at 8.48.09 AM

हरियाणा सरकार की बिना पर्ची बिना खर्ची के दी जा रही नौकरियों का लाभ आम जन को मिल रहा है:विधायक मूलचंद शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार की बिना पर्ची बिना खर्ची के योग्यता के आधार पर दी जा रही नौकरियों का लाभ आम जन को मिल रहा है। बल्लभगढ़ के आजाद नगर स्लम एरिया में रहने वाले राहुल को इरिगेशन विभाग में एसडीओ पद पर सलेक्ट होने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा ने मिठाई खिलाकर पूरे परिवार को बधाई दी है। WhatsApp Image 2025 01 05 at 8.48.09 AMबता दें की बल्लभगढ़ विधानसभा के आजाद नगर स्लम एरिया से गत 30 दिसंबर जारी परिणाम में एक मजदूर का बेटा इरिगेशन विभाग में एसडीओ के पद पर सिलेक्ट हुआ है बता दे की आजाद नगर में किशोरी लाल 45 साल पहले राजस्थान से यहां आकर बसे थे और पत्थर टाइल लगाने का काम करते हैं उनका बेटा राहुल पढ़ लिख कर एसडीओ के पद पर पहुंचा है उन्हें बेहद खुशी है।उन्होंने पूर्व केबिनेट मंत्री और विधायक मूलचंद शर्मा के कार्यालय पहुंचकर उनके माध्यम से हरियाणा सरकार का धन्यवाद व्यक्त किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने भी खुशी जाहिर की एसडीओ बने राहुल को मिठाई खिलाकर पूरे परिवार को शुभकामनाएं दी।

पूर्व कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने कहा कि हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल इस नीति को लेकर आए और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी इस नीति को बखूबी आगे बढ़ा रहे हैं और आज हरियाणा में योग्यता के आधार पर लोगों को नौकरियां मिलती हैं पूर्व की सरकारों में नौकरियों की बंदर बांट होती थी। लेकिन भाजपा जब से हरियाणा में आई है तब से नौकरियों में पढ़े लिखे युवाओं को योग्यता के आधार पर नौकरी दी जा रही है। एसडीओ के पद पर सेलेक्ट हुए राहुल ने फरीदाबाद के ही एक निजी कॉलेज से सिविल इंजीनियर की पढ़ाई की और 26 साल की उम्र में एसडीओ के पद पर सलेक्शन हुआ है। उनके परिवार में खुशी की लहर है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *