Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 18 at 8.34.53 PM

महाशिवरात्रि पर बम बम भोले के जयकारों से गूंज उठा शहर

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:महाशिवरात्रि पर्व पर बम बम भोले के जयकारों से पूरा शहर गूंज उठा। इस शुभ अवसर पर जननायक जनता पार्टी के नेता एवं पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रधान राजेश भाटिया ने फरीदाबाद-वासियों को महाशिवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकानाएं दी। महाशिवरात्रि पर्व पर तिकोना पार्क स्थित महारानी वैष्णो देवी मंदिर द्वारा भगवान शिव की बारात बड़े ही धूमधाम से ढोल-नगाड़ो एवं भूत-प्रेतों की टोली के साथ निकाली गयी। बारात का शुभारम्भ महारानी वैष्णो देवी मंदिर से,बस अड्डा,कल्याण सिंह चौक से होती हुई सिद्धपीठ हनुमान मंदिर श्री सनातन धर्म महाबीर दल मार्किट नं-1 एनआईटी फरीदाबाद पहुंची।

WhatsApp Image 2023 02 18 at 8.34.53 PM

मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया, कार्यकारणी एवं समस्त सदस्यों ने पुष्प-वर्षा द्वारा बारात का स्वागत किया तथा महारानी वैष्णो देवी मंदिर के प्रधान जगदीश भाटिया को पगड़ी पहनाकर व सभी बारातियों को पटका व चुनिया उड़ा कर उनको सम्मानित किया। तत्पश्चात भगवान शिव और माता पार्वती की जय-माला की गई। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालूओ ने भगवान शिव व् माता पार्वती के दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया व खीर,भांग के पकौड़े,फ्रूट चार्ट एवं भांग की ठंडाई का प्रसाद भी ग्रहण किया। मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने सभी शिव भक्तों को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक-धार्मिक आयोजन से समाज में भाईचारे की भावना बढ़ती है।

 

इस अवसर पर प्रधान राजेश भाटिया संग थिया भंडुला, मोक्षित भाटिया,करण बजाज,वितुल बजाज,सोमनाथ ग्रोवर,अमर बजाज,सुधीर भाटिया,राजेश भाटिया (कानपूर वाले),अनिल चावला,गगन अरोड़ा,प्रेम बब्बर,रिंकल भाटिया,तिलक आहूजा,तिलक भाटिया,अरविंद शर्मा,कुनाल वर्मा,अजय शर्मा,हरिराम किराड़, डॉ.बक्शी,सीमा सितोरिया,मनधीर सिंह मान,गजेंद्र भड़ाना,हरीश भाटिया, सुरेंद्र गेरा,प्रताप भाटिया,बलजीत भाटिया,राधे श्याम भाटिया, राकेश भाटिया,बॉबी सितोरिया, संजय अरोड़ा,अनिल अरोड़ा,विकास भाटिया,भरत कपूर,रविंदर गुलाटी,सचिन भाटिया,आशीष अरोड़ा,हंसराज वोहरा,मनोज कुमार रतड़ा, राकेश खन्ना,वरुण ग्रोवर,डाल चंद,व व्यापार मंडल से बंसी लाल कुकरेजा,हरीश चंद सेठी,हरीश भाटिया,वेद कुकरेजा,संजीव ग्रोवर,राकेश भाटिया संजय अरोड़ा संजीव गुप्ता,नीरज भाटिया,रवि नागपाल,अजय सिंह,नीरज मिगलानी,जितेंदर भरद्वाज,सुनील कुमार गोयल, सुनील तंवर,अश्वनी रस्तोगी,बिट्टू पंजाबी व जजपा से कृष्ण जाखड़,अरविन्द भारद्वाज, तेजपाल डागर,अजय सिंह चौधरी,मदन लाल कासवान,आशुतोष गर्ग,परविन्दर सिंह भारी संख्या में शिव-भक्त मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *