संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या
✍️ गोशालाओ की व्यवस्था पर जताया संतोष
19/05/2021 मवई अयोध्या – मुख्य पशु चिकित्साधिकारी अयोध्या डाक्टर ए के कुशवाहा ने मवई ब्लाक के चार गौशालाओं का निरीक्षण किया।
सबसे पहले उन्होंने जैसुखपुर गौशाला का निरीक्षण किया।उसके बाद संडवा,बिहारा तथा सैदपुर गौशालाओं का निरीक्षण किया।निरीक्षण में उन्होंने चारा तथा भूसा पानी की उपलब्धता तथा साफ सफाई को देखा।उन्होंने उपस्थित ग्राम पंचायत अधिकारी ललित कुमार को निर्देश दिया कि गौशालाओं में चारा भूसा की कमी न होने पाये।मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाक्टर ए के कुशवाहा ने गौशालाओं की व्यवस्था पर संतोष व्यक्त किया।इस अवसर पर पशु चिकित्साधिकारी मवई डाक्टर सीबी वर्मा,ग्राम पंचायत अधिकारी ललित कुमार तथा पशु चिकित्सालय बनी के कर्मचारी उपस्थित थे।