Breaking News
images 19

गोरखनाथ मंदिर का हमलावर मुर्तजा पत्नी से तलाक पर बोला- अल्लाह के घर जाना है तो सबको छोड़ना होगा, जन्नत में हूरें मिलेंगीं, वहां बीवी का क्या काम

 

 

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर। गोरखनाथ मंदिर पर हमला करने वाला मुर्तजा अब्बासी अब तक पहेली बना हुआ है. मुर्तजा के पिता उसे दिमागी तौर पर बीमार साबित करने में लगे हैं, लेकिन ATS को लग रहा है कि वह बेहद शातिर है. आईआईटी-मुंबई से केमिकल इंजीनियरिंग करने वाले मुर्तजा से वारदात के 8 दिन बाद अब NIA पूछताछ करेगी. NIA के तीन अफसरों की टीम कल लखनऊ पहुंची. ATS की अब तक की पूछताछ में मुर्तजा ने जितने भी सवालों के जवाब दिए हैं, उससे लग रहा है कि वह झूठ नहीं बोल रहा है. इससे ATS को किसी अंतिम निर्णय तक पहुंचने में मुश्किल आ रही है.

जब मुर्तजा से शादी और फिर तलाक के बारे में सवाल किया गया तो उसने कहा- अल्लाह के घर में यानी कि जन्नत में बहुत सारी हूरें मिलेंगीं. वहां बीवी का क्या काम? अल्लाह के घर जाना है तो सबको छोड़ना होगा. मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ गोरखपुर आना, फिर परिवार और समाज में किसी से मतलब नहीं रखना और कमरे में अकेले रहने के सवालों पर मुर्तजा तपाक से बोला कि अल्लाह के घर में सिर्फ अल्लाह की सुनिए…अल्लाह से मतलब रखिए और अल्लाह के ही बताए रास्तों पर चलिए, फिर जन्नत मिलेगी.

मुर्तजा के बड़े पिता और नामी डॉक्टर केए अब्बासी को पूछताछ और बयान दर्ज कराने के लिए ATS ने लखनऊ तलब किया, लेकिन वह नहीं गए. उन्होंने ATS मुख्यालय को ईमेल भेजकर नोटिस का जवाब दिया है. धारा-160 CRPC का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी उम्र 60 साल से ज्यादा है. ऐसे में वे लखनऊ जाकर बयान दर्ज कराने में असमर्थ हैं. इसके बाद वह अपना बयान दर्ज कराने गोरखपुर स्थित ATS दफ्तर पहुंचे, लेकिन यहां संबंधित अधिकारी के नहीं होने से फिलहाल उनका बयान दर्ज नहीं हो सका है.

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20261007 WA0003

एक बार पुनः विजय अभियान जारी करते हुए राज्य गोल्ड मेडलिस्ट बना अयान

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू (देवरिया) 70 में स्कूली ताइक्वांडो राज्य चैंपियनशिप …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *