देवरिया, 25 मार्च 2025
पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देश पर अपराध और अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना श्रीरामपुर पुलिस ने बिहार बॉर्डर पर वाहन चेकिंग के दौरान एक अभियुक्त को अवैध हथियार और कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
मुखबिर की सूचना पर बंकुल पुल के पास से अभियुक्त आकाश कुमार गौड़ पुत्र नागेंद्र गौड़, निवासी जगदीशपुर, थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया को गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक देशी अवैध तमंचा 315 बोर और दो जिंदा कारतूस 315 बोर बरामद किए गए। पुलिस ने अभियुक्त के विरुद्ध थाना श्रीरामपुर में मु0अ0सं0 55/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:
- नाम: आकाश कुमार गौड़
- पिता का नाम: नागेंद्र गौड़
- निवासी: जगदीशपुर, थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया
अभियुक्त का आपराधिक इतिहास:
- मु0अ0सं0 159/19 धारा 307, 392 भादवि थाना बनकटा, जनपद देवरिया
- मु0अ0सं0 145/18 धारा 363, 366 भादवि थाना बनकटा, जनपद देवरिया
- मु0अ0सं0 55/2025 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया
बरामदगी का विवरण:
- एक देशी तमंचा 315 बोर
- दो जिंदा कारतूस 315 बोर
गिरफ्तार करने वाली टीम:
- उपनिरीक्षक श्री अंकित सिंह – थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया
- हेड कांस्टेबल बृजेश विश्वकर्मा – थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया
- हेड कांस्टेबल शहनवाज अली – थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया
- कांस्टेबल अजीत यादव – थाना श्रीरामपुर, जनपद देवरिया
पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध हथियार रखने वालों में भय व्याप्त हुआ है और अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी।
सोशल मीडिया सेल जनपद देवरिया