Breaking News
WhatsApp Image 2025 03 25 at 7.59.31 PM

देवरिया में यातायात पुलिस द्वारा चलाया गया चेकिंग अभियान

देवरिया, 25 मार्च 2025

पुलिस अधीक्षक देवरिया श्री विक्रान्त वीर के निर्देशन में आज यातायात पुलिस द्वारा दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु शहर क्षेत्र में विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी श्री गुलाब सिंह के नेतृत्व में देवरिया के प्रमुख चौराहों पर विशेष रूप से ई–रिक्शा वाहनों के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

इस दौरान गलत दिशा में वाहन चलाने, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, गलत नंबर प्लेट और बिना फिटनेस के वाहन चलाने वालों की चेकिंग की गई। यातायात नियमों का पालन न करने पर 121 वाहनों का मोटर व्हीकल एक्ट (एमवी एक्ट) के तहत चालान किया गया।

अभियान के उद्देश्य:

  1. यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित करना।
  2. दुर्घटनाओं की रोकथाम में सहायता करना।
  3. वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना।

यातायात पुलिस द्वारा वाहन चालकों को नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया गया और यह संदेश दिया गया कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया सेल
देवरिया पुलिस

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260828 WA0002

एसआरवीएस विद्यालय के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाने में पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

मीरजापुर। रक्षाबंधन के पावन अवसर पर एसआरवीएस विद्यालय अहरौरा के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अहरौरा थाना …