Breaking News

नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर शिक्षकों ने दी बधाई ,घनश्याम यादव अध्यक्ष व पवन पटेल हुये मंत्री निर्वाचित

Ibn24×7news
घुघली महराजगंज
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की जनपदीय शाखा महाराजगंज के ब्लॉक इकाई घुघली के शिक्षक शिक्षिकाओं के साधारण सभा की बैठक बीआरसी सभागार घुघली महाराजगंज में संपन्न हुई ।

IMG 20220506 WA0013इस अवसर पर ब्लाक इकाई के वर्तमान कार्य समिति को भंग करके निर्वाचन प्रक्रिया पूरी की गई जिसमें निर्वाचन अधिकारी दिलीप विश्वकर्मा एवं पर्यवेक्षक अखिलेश मिश्रा रहे। निर्वाचन में बड़ी संख्या में शिक्षक/ शिक्षिकाओं के द्वारा घनश्याम यादव को निर्विरोध अध्यक्ष निर्वाचित किया गया। महामंत्री के रूप में पवन पटेल निर्वाचित किए गये। इस अवसर पर निर्वाचित प्रक्रिया में अध्यक्ष पद के सापेक्ष मात्र एक घनश्याम यादव और मंत्री पद के सापेक्ष दो पर्चे दाखिल किए गए ।

IMG 20220506 WA0012मंत्री पद पर क्रमशः पवन पटेल एवं उमेश प्रसाद द्वारा पर्चे दाखिल किए गए परंतु उमेश प्रसाद द्वारा नामांकन वापस लिए जाने के कारण निर्वाचन अधिकारियों द्वारा अध्यक्ष पद पर घनश्याम यादव एवं मंत्री पद पर पवन कुमार पटेल को निर्वाचित किया गया ।निर्वाचित पदाधिकारियों को राष्ट्रीय सचिव संजय मिश्र, जिला अध्यक्ष बलराम निगम, जिला महामंत्री अंबरीष शुक्ला, जिला कोषाध्यक्ष दिलीप विश्वकर्मा, निचलौल ब्लॉक अध्यक्ष शशिकेश तिवारी, जिला मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी, सदर ब्लॉक मंत्री अखिलेश मिश्रा व निवर्तमान मंत्री रिजवानुल्लाह खां ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को फूल माला पहना कर बधाई दिया। इस अवसर पर अजय पांडे, अनीता सिंह, अर्चना सिंह, करुणाकर पांडेय, पूर्व अध्यक्ष जगदीश शर्मा, राकेश राय, अजय पटेल, मनीष शर्मा, दयाशंकर व वाकिर अब्बास सहित बड़ी संख्या में शिक्षक व शिक्षिकाओं की उपस्थिति रही।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *