Breaking News
WhatsApp Image 2023 04 11 at 11.33.06 PM

पिटाई से घायल शिक्षक की इलाज के दौरान हुई मौत

 

अयोध्य ब्यूरो कामता शर्मा

अयोध्या।सोमवार को अपने विद्यालय से फैजाबाद शहर जा रहे एक शिक्षक के साथ मारपीट की घटना की गई। जिससे शिक्षक गंभीर रूप से घायल हो गया। मंगलवार को इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था।WhatsApp Image 2023 04 11 at 11.33.06 PM

बताया गया कि घटना में वर्तमान प्रधान व उनके पुत्र सहित कई लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है।
बताया गया कि सोमवार को महराजगंज थाना क्षेत्र के अमौनी गांव निवासी सहायक अध्यापक दुष्यंत कुमार बाबा दूधनाथ लघु माध्यमिक विद्यालय नेवकबीरपुर से लगभग 2:00 बजे बाइक से फैजाबाद जा रहे थे। अलनाभारी रेलवे क्रॉसिंग से कुछ दूर पर हुई मारपीट की घटना में उनका हाथ पैर में फ्रैक्चर हुआ था और जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है था।

बताया गया कि मारपीट में घायल मृतक दुष्यंत कुमार का देर शाम दिलासीगंज घाट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। कोई और बवाल न होने पाए इसके लिए जिले के कई थानों की पुलिस, सीओ सदर संदीप सिंह, डॉ राजेश तिवारी, एसपी ग्रामीण अतुल कुमार सोनकर, महराजगंज के अलावा तारुन, हैदरगंज, गोसाईगंज पुलिस को मौके पर मुस्तैद कर दिया गया था। अंतिम संस्कार के बाद सभी ने राहत की सांस लिया। फिलहाल शव के घर पहुंचते ही चारों तरफ़ करुण क्रंदन व चीत्कार मचा रहा। मौके पर भगवान बक्श सिंह, अशोक कुमार पाल आदि मौजूद रहे। थानाध्यक्ष अनुपम मिश्रा ने बताया है कि मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *