रिपोर्ट विजय कुमार भोला IBN NEWS शिवपुरी, ग्वालियर (मध्यप्रदेश )
शिवपुरी, 06 मई 2021- जिला चिकित्सालय से स्वस्थ हो रहे लोगों में जिला प्रशासन द्वारा मुहैया कराई जा रही स्वास्थ्य सेवाओं के प्रति विश्वास दिखाई दे रहा है। जिले के ग्राम लुकवासा निवासी रघुवीर सिंह बताते हैं कि कोरोना पॉजिटिव होने के बाद उन्हे सांस लेने में परेशानी हो रही थी और वह अस्पताल में भर्ती हुए।
आज वे स्वस्थ होकर अपने घर लौट रहे हैं। इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन, पैरामेडिकल स्टाफ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनकी सेवाओं की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि चिकित्सालय द्वारा दी गई सेवाओं से आज मेरे प्राण बच गए और अब मैं पूरी तरह स्वस्थ महसूस कर रहा हूं। उन्होंने कहा कि जब उन्हें थोड़ी परेशानी हुई तो वह अस्पताल में भर्ती हुए। यहाँ इलाज के बाद अब वह स्वस्थ हैं।