Breaking News
05e6aad7 44ef 4c0d 9e64 80c3f94a6b56

ताड़का वध लीला का सुंदर मंचन किया गया

 

मीरजापुर।05e6aad7 44ef 4c0d 9e64 80c3f94a6b56

चौक बाजार अहरौरा में स्थित शंकर जी के मंदिर पर चल रहे श्री बाल रामलीला महोत्सव में ताड़का वध लीला का सुंदर मंचन किया गया।

ताड़का वध देखने के लिए लोगों की भीड़ रही। सोमवार की रात आयोजित रामलीला में दिखाया गया कि ऋषि-मुनियों पर राक्षसों का अत्याचार बढ़ने के कारण महर्षि विश्वामित्र अयोध्या जाते हैं और राजा दशरथ से राक्षसों के संहार के लिए भगवान श्रीराम और लक्ष्मण को मांग कर लाते हैं। महर्षि विश्वामित्र दोनों को घनघोर दंडक वन में लेकर जाते हैं, जहां पर राक्षसी ताड़का का वास होता है।

दंडक वन में आकर भगवान राम और राक्षसी ताड़का के बीच भयानक युद्ध होता है। जिसमें मारीच व सुबाहु की बहन राक्षसी ताड़का का भगवान श्रीराम वध कर देते हैं। इसके बाद ताड़का के दोनों भाई मारीच और सुबाहु के साथ भगवान श्रीराम का युद्ध होता है।

इसके बाद अहिल्या उद्धार के लीला का मंचन देख भक्त भाव विभोर हो जाते हैं। इस दौरान अध्यक्ष कुमार आनंद,बृजेश,कामेश्वर,अश्वनी,विकास,सक्षम,सतीश,धीरज,रौनक,कान्हा,किशन,पुण्य,प्रवीन सहित अन्य रहें। व्यास की भूमिका शिरीश्चंद्र ने निभाया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *