Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 22 at 11.21.13 PM

स्वच्छ भारत मिशन के कर्मियों ने मानदेय बढ़ोतरी के लिये दिया ज्ञापन

रिपोर्ट ब्यूरो

गोरखपुर।स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के अंतर्गत प्रदेश के विभिन्न जनपदों में संविदा अथवा सेवा प्रदाता एजेंसी के माध्यम से हजारों की संख्या में मैन पावर तैनात हैं जिनका विगत 7 वर्षों से आज तक बढ़ोतरी ना होने के कारण जनपदों के सभी जिला इकाइयों के द्वारा अपने-अपने जिला पंचायत राज अधिकारी को निदेशक पंचायती राज एवं अपर मुख्य सचिव पंचायती राज उत्तर प्रदेश शासन को संबोधित ज्ञापन सौंपा जिसमें जनपद में स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण योजना के अंतर्गत तीन जिला कंसलटेंट एक योजना सहायक 2 जिले स्तर पर कंप्यूटर ऑपरेटर 37 खंड प्रेरक एवं 20 डाटा एंट्री ऑपरेटर तैनात हैं इस प्रकार कुल जनपद में 63 कर्मचारी तैनात है इन लोगों के द्वारा विगत 7 वर्ष में मानदेय बढ़ोतरी न होने पर रोष व्यक्त करते हुए अपनी मांग ज्ञापन के तौर पर सौंपा है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *