Breaking News
IMG 20220102 154813

पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने कोठीभार थाने में महिला हेल्प डेस्क का किया उद्घाटन, चौकिदारों को भी बांटा कम्बल

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार-महराजगंज
जनपद महराजगंज के कोठीभार थाना में आज पुलिस अधीक्षक प्रदीप गुप्ता ने महिला हेल्प डेस्क का उद्घाटन कर चौकिदारों को कम्बल भी बांटा।

बताते चले कि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा महिलाओं को त्वरित न्याय हेतु हर थानों में अलग- अलग महिला हेल्प डेस्क बनाया जा रहा है।हेल्प डेस्क के इसी क्रम में कोठीभार थाना परिसर में भी महिला हेल्प डेस्क बनाया गया जिसका उद्घाटन आज दोपहर पुलिस अधिक्षक प्रदीप गुप्ता ने फिता काटकर व वैदिकमंत्रोचारण के बाद किया।

इसके बाद पुलिस अधीक्षक ने थानाक्षेत्र के समस्त चौकिदारों को कम्बल भी बांटा।इस दौरान उन्होने चौकिदारों को उनके कर्तब्यों के बारे में जानकारी देते हुए आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर त्वरित सूचनाओं को देने की भी बात कही।

आज के इस कार्यक्रम के दौरान पुलिस क्षेत्राधिकारी निचलौल, थानाध्यक्ष कोठीभार, भाजपा नेता प्रमोद जायसवाल सहित समस्त पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *