Breaking News

सुमित गौड़ पलवल डिस्ट्रिक व रिंकू चंदीला जींद कांग्रेस कमेटी के सह प्रभारी नियुक्त

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट IMG 20250129 WA0005

फरीदाबाद:हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया व सह प्रभारी जितेंद्र बघेल ने फरीदाबाद जिले के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुमित गौड़ व रिंकू चंदीला को बड़ी जिम्मेदारी देते हुए उन्हें पलवल व जींद जिला कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी नियुक्ति किया है।

सुमित गौड़ को जहां पलवल जिला कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी व रिंकू चंदीला को जींद कांग्रेस कमेटी का सह प्रभारी बनाया गया है। अपनी नियुक्ति पर सुमित गौड़ व रिंकू चंदीला ने कांग्रेस राष्ट्रीय नेतृत्व,हरियाणा प्रदेश नेतृत्व व प्रदेश प्रभारी व सह प्रभारी का आभार जताते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी उन्हें सौंपीं है,उसे वह पूरी निष्ठा व ईमानदारी से निभाएंगे और संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि हरियाणा में कांग्रेस मजबूत विपक्ष के रुप में आमजन की आवाज सडक़ से लेकर विधानसभा तक उठाने का काम कर रही है,भाजपा सरकार को हरियाणा में बने सौ दिन का समय बीत चुका है,लेकिन भाजपा का विकास ढूंढे नहीं मिल रहा है,यह केवल कागजों में विकास करते है,जबकि जमीनी स्तर पर यह शून्य है। उन्होंने कहा कि जल्द ही कांग्रेस कमेटी धरने-प्रदर्शन के माध्यम से भाजपा सरकार के विकास की पोल खोलने का काम करेगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *