Breaking News

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा परतावाल वी0डी0ओ0 को  दिया गया कड़ा निर्देश

Ibn24×7news

परतावल/महराजगंज

मुख्य विकास अधिकारी द्वारा कल परतावल ब्लाक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान परिसर की साफ -सफाई एवं शौचालय की गन्दगी को देखकर कड़ी फटकार लगाई और भविष्य में दुबारा गलती न करने का निर्देश दिया।खण्ड विकास अधिकारी परतावल को प्रतिदिन स्वच्छ शौचालय की साफ –सफाई कराने का निर्देश दिया गया। ब्लाक परिसर में स्थापित एन ० आर ० एल ० एम ० विभाग में कार्यरत बी ० एम ० एम ० एवं ए ० डी ० ओ ० के साथ बैठक करके विकास कार्यो की समीक्षा की गयी तथा आवश्यक निर्देश दिये गये इसके पश्चात बाल विकास परियोजना अधिकारी परतावल का निरीक्षण किया गया जिसमें सहायक विकास अधिकारी ( आई ० एस ० बी ० ) एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी परतावल से आपस में सामन्जस्य स्थापित करके पंजीरी / पुष्टाहार का विकास खण्ड में कितना डिमांड है , ज्ञाज करके अवगत कराने का निर्देश दिया गया तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी , परतावल को ऑगनबाडी केन्द्रो का औचक निरीक्षण करने तथा पंजीरी वितरण का रूट चार्ट बनाने हेतु निर्देशित किया गया।ब्लाक निरीक्षण के पश्चात ब्लाक परतावल के ग्राम पंचायत महदेवा में चल रहे महराजगंज पहल कार्यक्रम का निरीक्षण किया गया विकास खण्ड- परतावल के सभागार कक्ष में दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग द्वारा चलाए जा रहे कृत्रिम अंग / सहायक उपकरण योजना का निरीक्षण किया गया । शिविर में आये दिव्यांग लाभार्थियों से बात कर उनकी समस्याएं सुनी गयी और समस्याओं का निस्तारण किया गया । प्रधानमंन्त्री किसान सम्मान निधि के लाभार्थियों से बात करते हुए उनकी समस्याएं सुनी गई और समस्याओं का निस्तारण किया गया । इसी प्रकार सोशल सेक्टर , आदि से सम्बन्धित योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए शासन द्वारा चलाये जा रहे योजनाओं से सम्बन्धित पात्र लाभार्थियों का आनलाईन आवेदन कराया गया ।इस दौरान बीडीओ मनोज श्रीवास्तव, एपीओ दिलीप गौतम व एडीओ पंचायत विनय पाण्डेय सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *