Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 01 at 6.41.56 PM

प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने सीही गांव से हरिद्वार के लिए डाक कावड़ रवाना की

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 01 at 6.41.56 PM

फरीदाबाद:भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री विपुल गोयल ने सीही गांव से हरिद्वार के लिए डाक कावड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर गोयल ने हरिद्वार जाने वाले सभी शिव भक्तों को शुभकामनाएं दीं और उनकी मंगलमय यात्रा की प्रार्थना की।

आपको बता दें की सावन के पवित्र महीने में,पूरे देश से करोड़ों श्रद्धालु हरिद्वार और गोमुख से कावड़ लाने के लिए जाते हैं। इस दौरान लाखों भक्त शिव की सेवा में जुटे रहते हैं,उनके खाने और ठहरने का प्रबंध करते हैं। सावन के महीने में पूरा देश शिव भक्ति में सराबोर रहता है। सीही गांव के स्थानीय युवाओं ने हरिद्वार से डाक कावड़ लाने के लिए यात्रा आरंभ की। इस महत्वपूर्ण अवसर पर विपुल गोयल ने युवाओं को झंडी दिखाकर रवाना किया और उनके सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की। उन्होंने सभी शिव भक्तों से आह्वान किया कि मां गंगा के चरणों में प्रणाम कर फरीदाबाद क्षेत्र की उन्नति और समृद्धि की प्रार्थना करें। इस दौरान”बम बम भोले”के जयकारे गूंज उठे और पूरा वातावरण शिवमय हो गया। प्रदेश उपाध्यक्ष विपुल गोयल ने कहा”सावन का महीना हमें आध्यात्मिकता और एकता का संदेश देता है।

गोयल ने कहा की भारतीय जनता पार्टी सदैव आस्था और संस्कृति के साथ खड़ी रही है और ऐसे धार्मिक आयोजनों में सहभागिता करके समाज के हर वर्ग को जोड़ने का कार्य करती है। यह डाक कावड़ 24 घंटे के भीतर हरिद्वार से फरीदाबाद लाई जाएगी। इससे पूर्व सीही गांव के ग्रामीणों ने पूर्व मंत्री विपुल गोयल का फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया और उनका गर्मजोशी से आतिथ्य सत्कार किया। इस मौके पर पूर्व पार्षद कुलदीप तेवतिया,अनिल तेवतिया,पवन तेवतिया,कुलदीप तंवर,ओम बीर तेवतिया,विजय चंदिला,बिल्लू पहलवान,किरपाल तेवतिया,लवली,विक्की,प्रतीक, राकेश,मोहित,प्रदीप,प्रवेश,विनी,शिवम,चिंटू,सुधीर,सतीश,विनय, जैकी,मोनू,ओमप्रकाश,अमित व अन्य काफी लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *