Breaking News
72317f9f 738f 4300 b956 6059a031ffbf

प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने हॉकी टूर्नामैंट विजेता टीम व खिलाड़ियों को किया सम्मानित

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट72317f9f 738f 4300 b956 6059a031ffbf

फरीदाबाद:हॉकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद के 118वां जन्मदिन को स्पोटस दिवस के रूप में मनाया गया। इस दौरान प्रिंस हॉकी क्लब सीही सेक्टर-7 द्वारा खेल परिसर सेक्टर-12 में एक हॉकी टूर्नामैंट का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में अतिथि के रूप में हरियाण कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ मौजूद रहे।

गौड़ ने खिलाड़ियों से परिचय लेते हुए उनकी हौंसल अफजाई की और कहा कि खेलों से न केवल मानसिक बल्कि शारीरिक विकास होता है और भाईचारे की भावना को बल मिलता है। उन्होंने कहा कि खेलों को हार-जीत की भावना से नहीं बल्कि खेल भावना से खेलना चाहिए क्योंकि हार और जीत एक सिक्के के दो पहलु है,हारने के बाद ही जीत का लक्ष्य रखा जाता है इसलिए हारने वाले को कभी निराश नहीं होना चाहिए और जीतने के लिए प्रयास करने चाहिए।

टूर्नामैंट में भिवानी,गुरुग्राम,गुंमनहेडा दिल्ली,फाइटर इलेवन दिल्ली, सुभाष नगर दिल्ली,प्रिंस हॉकी क्लब सीही,दिल्ली इलेवन आदि टीमों ने भाग लिया। टूर्नामैंट की विजेता प्रिंस हॉकी क्लब सीही फरीदाबाद की टीम रही। जबकि उपविजेता भिवानी की टीम रही।

वहीं मेन ऑफ द टूर्नामैंट का खिताब प्रिंस क्लब के तन्नू को मिला। सुमित गौड़ ने विजेता टीम व उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर ओमप्रकाश भूरा,हरी मान,वीएस डागर एडवोकेट,रवि दत्त,पवन गुप्ता,सत्यपाल पाहिल,साहिब सिंह,धर्मवीर तेवतिया,धर्मेन्द्र तंवर,राजेंद्र शर्मा,अमर चंद तेवतिया,जोगेन्द्र तेवतिया,अमित मलिक,जितेंद्र तेवतिया,अनिल मोदी,देवेंद्र पवारिया,कुलदीप शर्मा,रविन्द्र तेवतिया,रुपेश मलिक,युवा समाजसेवी देेव वत्स सहित अनेकों गणमान्य लोग मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *