Breaking News
WhatsApp Image 2023 10 02 at 13.28.58

एसएसबी अस्पताल ने लगाया निशुल्क जांच शिविर

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:चिकित्सा क्षेत्र में अग्रणीय एसएसबी अस्पताल द्वारा विश्व हृदय दिवस पर रविवार को अस्पताल प्रांगण में एक निशुल्क हृदय जांच शिविर का आयोजन किया किया। इस शिविर में करीब 500 लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई। जांच करवाने आने वाले लोगों को निशुल्क बीपी,शुगर जांच के साथ-साथ ईसीजी व ईको भी निशुल्क की गई वहीं शिविर में लोगों को उचित परामर्श भी दिया गया। इस शिविर में डा.एस.एस. बंसल,डा.एस.एस.सिद्धू,डा. सिद्धांत बंसल,डा.बिनय कुमार पाण्डेय,डा.चेतन स्वरूप,डा. रिद्धिका मुंजाल आदि अनुभवी डाक्टरों की टीम लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और उन्हें स्वस्थ रहने के उपायों के बारे में भी विस्तारपूर्वक बताया। गौरतलब है कि एसएसबी अस्पताल समय-समय पर इस प्रकार के निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर लगाकर लोगों की सेवा में समर्पित रहता है और लोग इन शिविरों के माध्यम से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाते रहते है।

WhatsApp Image 2023 10 02 at 13.28.58

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *