Breaking News
294d721b 9c59 4f6c a0c1 ceda6012c07e

हर मनुष्य को जीवन जीने की राह दिखाती है श्रीमद्भगवद गीता:विधायक नरेंद्र गुप्ता

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट294d721b 9c59 4f6c a0c1 ceda6012c07e

फरीदाबाद:विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि विश्व में सबसे बड़ा अध्यात्मिक ज्ञान का ग्रन्थ श्रीमद्भागवत गीता है। यह हर मनुष्य कठिन से कठिन परिस्थितियों में गीता ग्रन्थ जीवन जीने की राह दिखाती है।

अगर हम गीता के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में शामिल कर लें तो यह हमें बेहतरी की ओर लेकर जाती है। विधायक नरेंद्र गुप्ता शुक्रवार को सेक्टर-12 कन्वेंशन सेंटर में आयोजित जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।

जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव का शुभारंभ यज्ञ हवन के साथ किया गया। इसके बाद उन्होंने गीता प्रदर्शनी व विभिन्न विभागों व सामाजिक-धार्मिक संस्थाओं द्वारा लगाए गए स्टालों का उद्घाटन कर अवलोकन भी किया।

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री मंत्री नरेंद्र मोदी के आजादी के अमृत महोत्सव के तहत प्रदेश भर में अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव जिला स्तर पर मनाए जा रहे है।

अपने संबोधन में उन्होंने जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के लिए जिला प्रशासन व जिला वासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने आयोजन के लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ विश्व का सबसे बड़ा आधुनिक मनुष्य जीवन शैली पर आधारित ग्रंथ है।

इस ग्रंथ के विचारों को आमजन तक पहुंचाने के लिए सरकार सराहनीय कदम उठा रही है। विश्व में श्रीमद्भागवत गीता का पहला संदेश भगवान गुरु कृष्ण ने अपने शिष्य अर्जुन को गीता ग्रंथ के 18 अध्याय और 700 श्लोकों में मनुष्य के आधुनिकतम जीवन का पूरा वर्णन किया गया है। यह मानव जीवन को स्वच्छ बनाकर निष्काम भावना से कार्य करने के लिए प्रेरित करता है।

जिला स्तरीय अन्तर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में अध्यक्षता कर रहे पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता मनुष्य के जीवन की समस्याओं के समाधान का निचोड़ है। श्रीमद्भागवत गीता ग्रन्थ में मनुष्य के आधुनिक जीवन में आने वाली हर समस्या के समाधान का रास्ता मिलता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि प्रदेश के हर व्यक्ति को श्रीमद्भगवद्गीता ग्रन्थ के सार का पूरा ज्ञान हो और उस ज्ञान को अपने जीवन में ढाल कर समाज के लिए काम करें।

उन्होंने दैनिक जीवन में काम आने वाले श्रीमद्भागवत गीता के विभिन्न संदेशों का वर्णन करते हुए कहा कि जब भी जीवन में तनाव हो उसी समय हमें गीता के बताए मार्ग पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना होगा। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता हमें जीवन जीने की राह बताता है।उन्होंने अभिनंदन करते हुए कहा कि दुनिया के सभी ग्रंथों की सच्चाई पर कोई शंका नहीं है।

परंतु श्रीमद भगवत गीता ग्रंथ एक मात्र ऐसी रचना है जिसमें मनुष्य के जीवन दर्शन का पूरा वर्णन किया गया है कि किस प्रकार मनुष्य विवेक के साथ अपना जीवन जी सके। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ में आम मनुष्य के जीवन भर की समस्याओं का समाधान का पूरा वर्णन किया गया है। विश्व का यह सबसे बड़ा ग्रंथ है जहां स्वयं गुरु ने अपने शिष्य को गीता का उपदेश दिया।

भारतवर्ष दुनिया की उपदेश के क्षेत्र में गुरु भगवान श्रीकृष्ण द्वारा अपने शिष्य अर्जुन को दिए गए उपदेश के क्षेत्र में सबसे श्रेष्ठ भूमि है। भगवान कृष्ण ने गुरु के रूप में अपने शिष्य अर्जुन को गीता का उपदेश दिया था। जब तक मानव इस धरती पर आएगा तब तक यह श्रीमद् भागवत गीता ग्रंथ का संदेश यूं ही सर्वश्रेष्ठ रहेगा। उन्होंने कहा कि दुनिया का पहला लाइव टेलीकास्ट गीता ग्रंथ से ही हुआ। मनुष्य के कर्म योग पर आधारित गीता का संदेश है।

आधुनिक जीवन में गीता संदेश मनुष्य के जीवन का एक मूलभूत जरूरत है। एसडीएम परमजीत चहल जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर पधारे सभी महानुभावों का स्वागत करते हुए कहा कि हरियाणा में वर्ष 2014 से लगातार हर वर्ष जिला स्तर पर और राज्य स्तर पर अंतर्राष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं। ताकि आमजन विश्व के सब मानव जीवन पर आधारित श्रीमद्भागवत गीता ग्रंथ को अपने जीवन में ढाल कर समाज के लिए काम करें।

भगवत गीता ग्रंथ में स्पष्ट लिखा है जैसा कर्म करोगे वैसा ही फल भुगतोगे। अच्छे कर्म करोगे तो अच्छा भुगतान होगा और बुरे कर्म करोगे तो बुरा भुगतना पड़ेगा। जिला प्रशासन की तरफ से अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में डीसी विक्रम सिंह,जिला स्तरीय गीता जयंती महोत्सव की नोडल अधिकारी व अतिरिक्त उपायुक्त एडीसी अपराजिता ने जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव में आए हुए सभी मेहमानों का तहे दिल से स्वागत किया।

सरस्वती वंदना के साथ जिला स्तरीय अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि और अन्य मेहमानों को स्मृति चिन्ह देकर भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर हरियाणा रेडक्रॉस वाइस चेयरमैन सुषमा गुप्ता, नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर डॉ शिखा,सीटीएम अमित मान, मुख्यमंत्री के मीडिया कोऑर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ,जिला शिक्षा अधिकारी मुनेष चौधरी, डीआईपीआरओ राकेश गौतम सहित तमाम विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *