Breaking News
Screenshot 20250221 215604

गोरखपुर वाराणसी हाइवे पर रफ्तार का कहर बिहार के बाहुबली सासंद की बहन समेत 4 को निगल गयी मौत 1 गंभीर

टीम आईबीएन न्यूज़

ब्युरो रिपोर्ट

गाजीपुर । बिरनो थाना के पास महाकुंभ से बिहार जा रही तेज रफ्तार कार, गिट्टी लदे खड़े ट्रेलर के पीछे घुस गई। टकरा इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 4 की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के बिरनो थाने के वाराणसी-गोरखपुर हाइवे पर ये भीषण सड़क हादसा हुआ है।मृतकों में 2 महिलाएं,2 पुरुष शामिल हैं। मृतक बिहार के अररिया जिले पलासी थाना इलाके के रहने वाले बताये जा रहे हैं। सभी कार सवार प्रयागराज से महाकुम्भ में स्नान कर वापस जा रहे थे।

बताया जा रहा है कि बिहार के अररिया जिला की सासद पप्पू यादव की बहन डा. सोनी यादव अपने बुआ,एक असिटेंट,एक परिचित एमआर और ड्राइवर के साथ महाकुम्भ में स्नान कर वापस बिहार के अररिया रही थी, कि गाजीपुर के बिरनो थाना के पास उनकी कार खड़े ट्रेलर से टकरा गई। हादसे में डॉ सोनी यादव,ड्राइवर सलाउद्दीन,डॉक्टर सोनी यादव की बुआ और एमआर अरविंद यादव की मौत हो गयी। जबकि डॉक्टर का सहायक विपिन शाह घायल हो गया। फिलहाल पुलिस ने सभी शवों को मोर्चरी रखवा दिया है। जबकि घायल युवक विपिन शाह का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261004 WA0014

देवरिया – एम्बुलेंस दुर्घटना में चार लोगों की मृत्यु पर डीएम व एसपी ने परिजनों से मिलकर जताया शोक, बंधाया ढांढस

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता   देवरिया। पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर एम्बुलेंस दुर्घटना में चार …