Breaking News
WhatsApp Image 2023 02 21 at 8.42.43 AM

डिसेबिलिटी प्रमाण पत्र बनाने हेतु विशेष कैम्पों का होगा आयोजन:उपायुक्त विक्रम सिंह

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:उपायुक्त विक्रम सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दिव्यागजनों को मुख्य धारा में जोड़ने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। इसी कड़ी में आगामी 24 फरवरी से 26 फरवरी तक जिला में विभिन्न स्थानों पर दिव्यांगजनों के लिए विशेष कैम्पों का आयोजन किया जाएगा।

WhatsApp Image 2023 02 21 at 8.42.43 AM

जिला के विभिन्न स्थलों पर लगाए जा रहे इन कैम्पों में जाकर कोई भी दिव्यांग व्यक्ति अपने दिव्यांग होने के प्रमाण पत्र के लिए आवेदन कर सकता है। उन्होंने बताया कि जिला के विभिन्न क्षेत्रों में आशा वर्कर्स द्वारा भी सम्बंधित क्षेत्र में रह रहे दिव्यांगजनों से संपर्क कर उन्हें इन कैम्पों के बारे अवगत कराया जा रहा है।

जिससे ज्यादा से ज्यादा व्यक्ति इन कैम्पों का लाभ प्राप्त कर सकें। इन-इन स्थानों पर होगा कैम्पों का आयोजन 24, 25 व 26 फरवरी को सिविल हॉस्पिटल बीके,सीएचसी खेड़ी कलां, पीएचसी मोहना,पीएचसी धौज, एफआरयू-1 सेक्टर-30, एफआरयू-2 सेक्टर-3 व यूएचसी एसजीएम नगर में कैम्पों का आयोजन किया जाएगा।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *