Breaking News
WhatsApp Image 2024 10 22 at 7.53.54 PM

समस्याओं के निवारण में सार्थक साबित हो रहे समाधान शिविर:ए.मोना श्रीनिवास

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 10 22 at 7.53.54 PM

फरीदाबाद:हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आम जन शिकायतों का मौके पर ही समाधान करने के लिए निगमायुक्त ए.मोना श्रीनिवास की अध्यक्षता में निगम मुख्यालय में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इसके अलावा बल्लबगढ़ जोन में संयुक्त आयुक्त कर्ण,ओल्ड़ जोन में संयुक्त आयुक्त सुमित और ग्रेटर फरीदाबाद में संयुक्त आयुक्त कुमारी द्विजा की अध्यक्षता में सुबह 9.00 बजे 11.00 बजे तक समाधान शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों में आम जन के लिये सभी आवश्यक सुविधाऐं जैसे-पीने के पानी,कुर्सियों आदि की सुविधा का प्रबन्ध भी किया गया।

उक्त समाधान शिविर में निगम मुख्यालय से 16 शिकायतें,ओल्ड़ जोन से 10 शिकायते,बल्लभगढ़ जोन से 19 शिकायतें तथा ग्रेटर फरीदाबाद से 2 शिकायतें प्राप्त हुई। मंगलवार को लगने वाले समाधान शिविरों में कुल 47 शिकायतें प्राप्त हुई जिनमें से अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निपटान किया गया तथा प्रार्थियों ने भी अपनी संतुष्टि व्यक्त की।

समाधान शिविर में प्रॉपर्टी आईडी,पानी/सीवरेज,सड़कें व सफाई संबंधित शिकायत प्राप्त हुई,जिसके लिए वहां संबंधित अधिकारीगणों को निर्देश दिए गए कि वे उक्त शिकायतों का निपटान शीघ्र अति शीघ्र करे। वहीं समाधान शिविर में आए प्रार्थियों की शिकायतों को जिन्हें लिखने में परेशानी हो रही थी। उनकी शिकायतों को नगर निगम के कर्मचारियों की सहायता से लिखवा कर व पूरे दस्तावेज लगाकर समाधान भी मौके पर करवाया गया। निगमायुक्त ए.मोना श्रीनिवास ने सभी संबंधित अधिकारियों को प्रतिदिन लगने वाले समाधान शिवरों में निर्देश दिए है कि वे जनता की शिकायतों को शान्तिपूर्वक सुने और सभी शिकायतकर्ताओं विशेषतौर पर वरिष्ठ नागरिकों,विकलांगों तथा महिलाओं का सम्मान करते हुए उनकी शिकायतों का निवारण करे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *