Breaking News
Screenshot 20250128 202637

समाधान शिविर आमजन से जुड़ी हर समस्याओं का हो रहा समाधान

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टScreenshot 20250128 202637

फरीदाबाद:हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार फरीदाबाद जिला में समाधान शिविर के माध्यम से आमजन को राहत पहुंचाई जा रही है। प्रशासन द्वारा समाधान शिविर के रूप में सुनी जा रही समस्याओं के निवारण में स्थानीय समुदाय के बीच एक नई उम्मीद की किरण जगाई है।

इस शिविर का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें सरकारी सेवाओं से जोड़ना है। मंगलवार को डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन में एसडीएम फरीदाबाद शिखा ने जन सुनवाई की। समाधान शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे,जिन्होंने नागरिकों की समस्याओं को सुना और तत्काल समाधान प्रदान करने का प्रयास किया।

शिविर में स्वास्थ्य,शिक्षा,रोजगार,और सामाजिक कल्याण से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की गई। स्थानीय निवासियों ने इस पहल की सराहना की और इसे अपने मुद्दों को सीधे अधिकारियों के सामने रखने का एक अनूठा अवसर बताया। इस शिविर का आयोजन हरियाणा के मुख्य मंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देशानुसार डीसी विक्रम सिंह के मार्गदर्शन से जरूरतमंद लोगों की सार्वजनिक व्यक्तिगत शिकायतों का प्राथमिकता से निदान किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय व उपमंडल स्तर पर प्रतिदिन यह शिविर कार्य दिवस पर सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक लगाया जा रहा है। समाधान शिविर पर प्रमुख तौर पर प्रॉपर्टी आईडी,परिवार पहचान पत्र,जमीन का पंजीकरण,समाज कल्याण पेंशन,राशन कार्ड आदि शिकायतें शामिल हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *