Breaking News
ef498ecb 9a25 499f 819d 49f1ea5cdb4c

रेलवे बोर्ड सलाहकार समिति के सदस्य बने समाजसेवी विमल खंडेलवाल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टef498ecb 9a25 499f 819d 49f1ea5cdb4c

फरीदाबाद:प्रखर समाजसेवी एवम् व्यवसायिक प्रकोष्ठ जिला संयोजक विमल खंडेलवाल को भारतीय रेल मंत्रालय द्वारा गठित रेलवे बोर्ड की तरफ से ओल्ड़ फरीदाबाद रेलवे स्टेशन सलाहकार समिति का सदस्य का बनाया गया।

रेल मंत्रालय के रेल बोर्ड की तरफ से इनको पत्र प्राप्त हुआ है। घोषणा पत्र पर अपनी सहमति व्यक्त करते हुए हस्ताक्षर करने के उपरांत उसे रेलवे बोर्ड के लिए भेज दिया गया है। विमल खंडेलवाल ने बताया कि फरीदाबाद रेलवे स्टेशन को बेहतर एवं सुंदर बनाने में वह अपना सुझाव रेलवे बोर्ड़ को समय-समय पर देकर अपना कर्तव्य निभाएंगे। शहर हमारा है जिम्मेदारी भी हमारी है। उन्होंने बताया कि ओल्ड़ फरीदाबाद रेलवे स्टेशन से वह बहुत समय से जुड़े हुए हैं।

कई वर्षों से यहां पर स्वच्छता अभियान,रेलवे स्टेशन में सौंदर्यकरण के लिए समय-समय पर बहुत कार्य किए हैं। विमल खंडेलवाल ने अपनी नियुक्ति पर उत्तर रेलवे बोर्ड के डिवीजन मजिस्ट्रेट और केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर,कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा,मुख्यमंत्री के पूर्व राजनैतिक सलाहकार अजय गौड़ व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा,समस्त भाजपा विधायक गण का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी एवं निष्ठा से करूंगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *