Breaking News

सिसवा का मशहूर मेला दुर्गा पूजा उत्सव इस बार होगा बेहद ख़ास

Ibn24×7news
सिसवा बाज़ार महराजगंज
सिसवा नगर पालिका परिषद के अंतर्गत श्री रामजानकी मन्दिर में सिसवा बाज़ार के समस्त दुर्गा पूजा समितियों ने बैठक किया ।उक्त बैठक में सभी समितियों ने सर्वसम्मति से दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन 7-10-2022 शुक्रवार का दिन सुनिश्चित किया है

IMG 20220717 WA0027उक्त बैठक में जानकारी देते हुये श्री रामजानकी मन्दिर कमेटी के महामंत्री जितेंद्र वर्मा ने कहा कि सिसवा दुर्गा पूजा उत्सव को भव्य बनाने के लिए राम मंदिर कमेटी पूर्व की भांति इस वर्ष बहुत कुछ अलग करने जा रही है।

IMG 20220718 WA0032इस बार राम मंदिर के ग्राउंड में भव्य पांडाल का आयोजन किया जा रहा है जिसका कार्य बहुत जल्द शुरु करा दिया जाएगा ।राम मंदिर के अगुवाई में होने वाले सिसवा के विसर्जन में कमेटी अपने पुराने अंदाज में नजर आएगी ।पूरे गाजे बाजे के साथ राम मंदिर कमेटी इस वर्ष डोल मेला में भाग लेंगी । दूरभाष केंद्र दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गंगासागर जायसवाल ने कहा कि हमारी समिति ने अपने सभी प्रारंभिक कार्यो को पूरा कर लिया है तथा इस बार हमारी समिति दुर्गा पूजा उत्सव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेंगी ।

IMG 20220718 WA0032 1उक्त बैठक का संचालन करते हुए रोडवेज बस स्टैण्ड दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह उर्फ रिंकु सिंह ने कहा कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 3 सालों से दुर्गा पूजा उत्सव को सही तरीके से नही मनाया जा सका है लेकिन इस बार हमारी समिति अपनी पूरी ताक़त झोंक देगी और इस बार जनता में भी सिसवा दुर्गा पूजा उत्सव को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। बैठक में प्रमुख रूप से राममंदिर कमेटी के अध्यक्ष मनोज केशरी व महामंत्री जितेंद्र वर्मा,उमा जायसवाल, दुरभाष केंद्र दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष गंगासागर जायसवाल ,रोडवेज बस स्टैण्ड दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष राकेश सिंह रिंकु,गिरधारी केडिया, तेजप्रताप मद्धेशिया
रवि गुप्ता ,पुष्कर निषाद,कन्हैयालाल शर्मा , गौतम कनौजिया ,कृष्णा,मदेशियॉ ,मनीष,जायसवाल,कन्हैया सोनी, मुन्ना बरनवाल व श्रवन विश्वकर्मा सहित समस्त दुर्गा पूजा समिति के सदस्य गण उपस्थित रहे ।रिपोर्ट फणीन्द्र कुमार मिश्र

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *