Breaking News

गाजीपुर:अधेड अनुदेशक की लाठी डंडे से पीटकर नृशंस हत्या से दहशत

गाजीपुर। करंडा थाना क्षेत्र के जमूआंव गांव में सुबह करीब सात बजे दिन निकलते ही मामूली विवाद को लेकर अधेड़ की हत्या कर दी गई। प्राप्त जानकारी के मुताबिक जमुआंव  निवासी अमितेश दूबे उर्फ अखिलेश (45) खाद्य लादकर ट्रैक्टर से ले जा रहे थे कि मामूली विवाद को लेकर उनके पट्टीदार पिंटू जायसवाल पूरे परिवार के साथ लाठी-डंडे से पीटकर लहुलुहान कर दिया.

 हालत गंभीर देख स्वजनों ने जिला अस्पताल ले गये जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आपको बताते चलें कि अमितेश दूबे उर्फ अखिलेश पूर्व माध्यमिक विद्यालय जैतपुरा शिक्षा- क्षेत्र सदर में अनुदेशक के पद पर कार्यरत थे।

इस बाबत एसओ करंडा कौशलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि शव को कब्‍जे में लेकर पोस्‍टामार्टम के लिए भेज दिया गया है। इस घटना में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

राकेश की रिपोर्ट

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *