Breaking News
IMG 20220101 153510

सिसवा महोत्सव 2022 की शुरुआत हर्षोल्लास व भारी भीड़ के साथ

Ibn न्यूज़ टीम
सिसवा बाजार – महराजगंज
नए वर्ष पर 1 जनवरी को मनाये जाने वाले सिसवा महोत्सव का आगाज सिसवा स्टेट कैप्टन मानवेन्द्र सिंह,धीरज तिवारी ,मनोज केसरी व सोमनाथ चौरसिया द्वारा मॉ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व फीता काटकर किया गया ।

इस कार्यक्रम में दर्शको की भारी भीड़ मौजूद है।सिसवा नगर के श्री राम जानकी मंदिर के मैदान में वर्ष 2009 से सिसवा विकास समिति द्वारा सिसवा महोत्सव मनाया जाता है इसी क्रम में आज 1 जनवरी को धूमधाम के साथ सिसवा महोत्सव की शुरुआत हुई।

महोत्सव में डांस,गर्ल ग्रुप डांस, सोलो डांस, म्यूजिकल डांस, फ़ैशन शो, के साथ हास्य कवि द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किये जायेंगे वही सलेमपुर सांस्कृतिक संगम द्वारा राम-सीता विवाह का लघु नाटिका मंचन किया जाएगा।

देश के प्रसिद्ध हास्य कवि अखिलेश द्विवेदी अपने हास्य कविताओ से दर्शकों को हसाएंगे।

IMG 20211231 WA0001

इस कार्यक्रम में गणमान्य लोगों व महिलाओं की जमकर भीड़ मौजूद हैं।

About IBN NEWS MAHARAJGANJ

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *