Breaking News
WhatsApp Image 2024 01 14 at 7.20.42 PM

आस्था,अनुशासन,सेवा,संकल्प संस्कार का पर्याय सिख समाज:नरेंद्र गुप्ता

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 01 14 at 7.20.42 PM

फरीदाबाद:साहिब श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज के प्रकाश पर्व पर सैक्टर-16 गुरुद्वारे से नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशेष रूप से फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता मौजूद रहे। नगर कीर्तन की शुरुआत सेक्टर-16 गुरुद्वारे से की गई तथा सैक्टर-15ए,16ए आदि से होकर कीर्तन सैक्टर-16 गुरुद्वारे पहुंचा।

इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी,सैक्टर-15 गुरुद्वारे की प्रधान राणा भट्टी,नवीन पसरीचा,कैप्टन चरणजीत सिंह, गुरजीत सिंह,सरनजीत कौर,मंजीत कौर,महेंद्र कौर लाल,पीएस पावा,सुरजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह,अनिल,सुरेंद्र सिंह सांगा,तजिंद्र सिंह चड्डा,सरबजीत सिंह,गुरमीत सिंह,सतनाम सिंह बगगा,आदि ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का स्वागत किया। इस मौके पर नीरज मित्तल,मनोज मंगला आदि भी मौजूद रहे। नगर कीर्तन में आकर्षण का केंद्र सिख मार्शल आर्ट (गतका) रहा,जहां पुरातन युद्ध कौशल को दर्शाया गया। इस दौरान युवा पीढ़ी को अपनी संस्कारी विरासत को आगे को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया गया।

नगर कीर्तन का जगह-जगह भव्य स्वागत किया गया। कई स्थानों पर लंगर लगाए गए। सिख सदस्यों के सदस्यों ने परिवार सहित नगर कीर्तन में भाग लिया और गुरु की महिमा का बखान किया। इस मौके पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कीर्तन की अगुवाई कर रहे पंच प्यारों का फूल मालाओं के साथ स्वागत किया और गुरु गोबिंद सिंह को नमन किया। इस अवसर पर विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि सिख समुदाय हमेशा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में बढ़चढ़ कर भाग लेता है। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय द्वारा गुरु पर्व पर स्वच्छता का संदेश भी दिया जा रहा है जोकि समय की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि महान योद्धा, कवि और आध्यात्मिक गुरु गोविंद सिंह सिखों के 10वें गुरु थे। उन्होंने कहा कि गुरू गोविंद सिंह महाराज के 356वां प्रकाश पर्व 17 जनवरी को मनाया जाएगा। इसकी वे सभी को अग्रिम बधाई भी देते हैं। उन्होंने कहा कि सिख समुदाय को यदि आस्था,अनुशासन,संस्कार,सेवा और संकल्प का पर्याय यदि कहा जाए तो अतिश्योक्ति नहीं होगी।

इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष कुलदीप साहनी ने सभी साध संगत का आभार जताते हुए सभी की सुख-समृद्धि की अरदास की।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *