Breaking News

EXCLUSIVE: दोस्त की हत्या करने वाला आरोपी संदीप व नाश को ठिकाने लगवाने वाला आरोपी सचिन भी गिरफ्तार

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:आपको बता दें कि मई माह में मृतक रवि (32 वर्ष) की पत्नी ने अपने पति की गुमशुदगी की शिकायत दी थी। जिसपर मुकदमा दर्ज कर रवि की तलाश की जा रही थी। डीसीपी क्राइम मुकेश मल्होत्रा के द्वारा क्राइम ब्रांच डीएलएफ को मामले में कार्रवाई के दिशा निर्देश दिए एसीपी क्राइम सुरेन्द्र श्योराण के मार्ग दर्शन में क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी राजीव कुमार की टीम ने तफ्तीश में रवि हत्याकांड का खुलासा करते हुए हत्या में शामिल मुख्य आरोपी सहित दोनो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी संदीप(34 वर्ष) और सचिन(25 वर्ष) अनगपुर गांव के रहने वाले है। आरोपी संदीप और मृतक रवि दोनों ड्राइवर का काम करते थे।

आरोपी सचिन अपनी दूध की डेरी पर काम करता है। आरोपी संदीप मृतक रवि के घर पिछले 10 साल से आता जाता था। मृतक को संदीप का घर आना जाना पसंद नही था। मृतक के घर आने जाने के लिए मना करने पर दोनों में झगडा हो गया था। मुख्य आरोपी संदीप ने मृतक को इसी रंजिश के चलते शराब पिलाकर अपनी गाड़ी में बैठा कर सुरजकुंड पाली रोड पर लेजाकर रुमाल से गला दबाकर हत्या की वारदात को अंजाम दिया था।

क्राइम ब्रांच टीम एएसआई विजय,एएसआई कुलदीप, सिपाही अजीत की टीम ने अपने सूत्रों से प्राप्त सूचना से मुख्य आरोपी संदीप को सेक्टर-31 एरिया से तथा आरोपी सचिन को खौरी गांव से गिरफ्तार किया है। आरोपियों से पूछताछ में सामने आया कि करीब 2 साल पहले घर आने-जाने की बात पर झगडा हो गया था। जिसकी रंजिश के कारण आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया था। मामले में हत्या की धारा को जोड दिया गया है। मामले में पूछताछ के लिए आरोपियो को अदालत में पेश 5 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। मामले में पूछताछ जारी है।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *