Breaking News

भरत को मिलेगी राजगद्दी,राम बन की खाक छाने

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:श्री विजय रामलीला कमेटी मार्किट नंबर-1ने कल अपने स्वर्णिण मंच पर प्रथम दृश्य में राम के लिए राज सिंघासन की घोषणा की और अंतिम दृश्य में उन्हें बन की राह दिखा दी,इसी का नाम नियति है। पहले दृश्य में दशरथ बने सुनील कपूर ने दरबार में मंत्रीगणों,गुरु वशिष्ठ और प्रजा के मत से भगवान राम के लिए राजतिलक की घोषणा की। जो बात मन्थरा (आशीष भाटिया) को एक आंख नहीं भाई और उसने रानी कैकयी (निमिष सलूजा) की बुद्धि फिराई। मन्थरा कैकयी संवाद ने दर्शकों की खूब तालिया बटौरी और इसके बाद मार्मिक दृश्य कोप भवन दर्शाया गया, जहां बेरहमी से एक मां अपने ही आज्ञाकारी बेटे के लिए चौदह साल का बनवास मांगा और कोख जाए पुत्र भरत के लिए अयोध्या का सकल राज्य। दशरथ के रोल में कमेटी के चेयरमैन सुनील कपूर ने दृश्य को जीवंत कर दर्शकों का दिल जीता। आज इसी मंच से निकलेंगे श्री राम वनों को। माता जानकी और लक्ष्मण के आग्रह पर वो भी साथ बन के राह लेंगे और राम वियोग में होगा दशरथ का स्वर्ग गमन।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20261014 WA0008

देवरिया – पथरदेवा विधानसभा-338 में भाजपा की करारी हार होगी : परवेज आलम

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र 338 पथरदेवा में आगामी विधानसभा चुनाव …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *