Breaking News
WhatsApp Image 2022 04 01 at 7.43.57 PM 1

वीर शहीदों की याद में सलीम हरियाणवी सहित अन्य कलाकारों ने दी प्रस्तुतियां

सूरजकुंड से खुशी वत्स की रिपोर्ट

फरीदाबाद:35वां अंतरराष्ट्रीय सूरजकुंड आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित 35 वें सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय हस्तशिल्प मेला में मुख्य चौपाल पर कलाकार सलीम हरियाणवी ने वीर शहीदों की याद में गीत के बोल-पगड़ी सर पे तू बंधवा ले,तेरे कद नै ऊंचा ठावेगी,या पगडी हरियाणे की दुनिया मै छावेगी,या पगड़ी शान सै म्हारी या पगड़ी आन सै म्हारी गीत की प्रस्तुति देकर मेले में देश के विभिन्न प्रदेशों से आए पर्यटकों को भाव-विभोर कर दिया।

गुलशन बाबा द्वारा लिखित इस गीत को सलीम हरियाणवी ने अपने बोल देकर हरियाणा के वीरों की गाथाओं का वर्णन बड़े ही सुंदर ढंग से किया। उन्होंने गीत के माध्यम से बताया कि हरियाणा वीरों की भूमि है,यहां की मिटटी में वीरता कूट कूट कर भरी हुई है। देश की सीमा पर हरियाणा का जवान भारत मां की रक्षा के लिए तैनात है। यहां के किसानों की मेहनत के बलबूूते पर खेतों की मिटटी भी सोना उगल रही है। इसके अलावा कला एवं सांस्कृतिक विभाग,हरियाणा की महिला कलाकारों ने खोडिय़ा नृत्य की शानदार प्रस्तुति देकर खूब तालियां बटोरी।

कलाकार अंजलि भाटी,सोनम,निशा,पूजा,शालु,दिव्या,निशा कुमारी,प्रीति आदि ने खोडिय़ा नृत्य किया,जिसे अंतरराष्ट्रीय मेले में देश-विदेश से आए पर्यटकों ने खूब सराहा।
इसी क्रम में मुख्य चौपाल पर आयोजित कार्यक्रम की श्रंखला को आगे बढाते हुए पंजाब के पटियाला शहर से आए भंगड़ा नृत्य विधा के ग्रुप लीडर मनप्रीत सिंह ने पंजाबी लोक नृत्य भंगड़ा प्रस्तुत किया,जिसके बोल मुझ पर चोपड़ा दी,जज्बात जवानी के रहें। नामक गीत की प्रस्तुति पर दर्शकों ने खड़े होकर तालियां बजाई व भंगड़ा की धुन पर थिरकते भी नजर आए। भंगड़ा की शुरूआत होते हुए दर्शक दीर्घा में बैठे युवक युवतियों में भी नृत्य करने के लिए जोश पैदा हो गया, एकाएक दर्शकों ने भी भंगड़ा किया।

 

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0003

साइबर ठगी की ₹66 हजार की धनराशि पीड़ित के खाते में वापस

अज्ञात व्यक्ति ने खाते में रुपये ट्रांसफर कराने के नाम पर की थी ठगी, अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *