Breaking News

सलेमपुर देवरिया: महिला ने लगया शिक्षक पर अश्लील मेसेज भेजने का आरोप ‘ आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज

महिला ने लगया शिक्षक पर अश्लील मेसेज भेजने का आरोप ‘ आरोपी शिक्षक पर मुकदमा दर्ज
सलेमपुर कोतवाली क्षेत्र की एक महिला ने इसी क्षेत्र के एक गांव निवासी शिक्षक पर अश्लील मेसेज व फोटो भेजने का गम्भीर आरोप लगाया है ! बताया जाता है कि उक्त शिक्षक महिला के गांव के बगल में एक प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात है वह कुछ दिन पूर्व से महिला को वाडसप के जरिये अश्लील फोटो व मेसेज भेज कर तंग कर रहा था |
रविवार की शाम महिला अपने पती जो सिपाही है के साथ अपने मायके जा रही थी इसी बीच आरोपी शिक्षक महिला का पीछा करने लगा जब सिपाही ने इसका विरोध किया तो शिक्षक महिला के पती को गाली देते हुये मार पीट पर आमादा हो गया तथा जान से मारने की भी धमकी देने लगा ! इस मामीले में महिला के पती सिपाही ने सलेमपुर कोतवाली में तहरीर देकर शिक्षक के विरुद्ध कठोर कार्यवाई करने का अनुरोध किया है इस मामीले को सलेमपुर कोतवाली पुलिस ने गम्भीरता से लेते हुये आरोपी शिक्षक रवि सिंह पर अश्लील मेसेज भेजने ‘ गाली गुप्ता देने व जान से मारने की धमकी भरा केस दर्ज किया है ! इस बाबत कोतवाली प्रभारी विजय सिंह गौर ने बताया कि उक्त महिला के पती के तरफ से तहरीर मिली है उसके मोताबीक केस दर्ज कर लिया गया है आरोपी गुरु जी की तलाश की जा रही है |

रिपोर्ट मोहम्मद असलम खान ibn24x7news सलेमपुर देवरिया

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *