Breaking News

सलेमपुर /देवरिया – कर्पूरी ठाकुर ने किया सामाजिक न्याय के सपनों को पुरा – रामजी गिरि

Ibn news Team DEORIA

रिपोर्ट धर्मेन्द्र पांडेय

IMG 20250217 WA0018

देवरिया। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर की पुण्य तिथि नगर के टाउन हॉल स्थित कांग्रेस कार्यालय पर सोमवार को उनके चित्र पर माल्यार्पण कर गोष्ठी का आयोजन कर मनाया गया। इस दौरान सम्बोधित करते हुए निवर्तमान जिलाध्यक्ष रामजी गिरि ने कहा कि कर्पूरी ठाकुर वास्तव में जननायक थे ,उन्होंने सामाजिक न्याय के सपनों को पूरा करने का काम किया।

उनका सम्पूर्ण जीवन दबे कुचले, गरीबों, दलितों व पिछड़ो को उचित मान सम्मान दिलाने की लडाई के लिए समर्पित था। आजादी की लड़ाई में उन्होंने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का काम किया। बिहार प्रदेश के विकास के लिए हर सम्भव प्रयास किया। उन्होंने अपने नीतियों व आदर्शों के साथ कभी भी समझौता नहीं किया।मुख्यमंत्री के रूप में अमीर गरीब की खाई को पाटने का कार्य किया।आज जरूरत है उनके द्वारा निर्धारित किए गए नीतियों व सिद्धान्तों को अपनाने की,यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

गोष्ठी को समीर पांडेय,सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी, नीलेश मणि त्रिपाठी, दीनदयाल प्रसाद,उत्तेज मिश्र, राजेश सिंह,जयप्रकाश पाल,मनोज मणि त्रिपाठी, आलोक त्रिपाठी राजन,रामप्रवेश सिंह, वीरेन्द्र तिवारी,जवाहरलाल बरनवाल, कमलेश मिश्र, धर्मेन्द्र पांडेय, विनोद दूबे, राजकुमार यादव आदि ने सम्बोधित किया।

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260808 WA0016

देवरिया – श्रद्धा और विश्वास ही शिव-पार्वती का स्वरूप : पं. राघवेन्द्र शास्त्री – शिव महापुराण कथा के षष्ठम दिवस पर निकली भव्य शिव बारात, बड़ी संख्या में श्रद्धालु हुए शामिल

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुन्दू, देवरिया। सावन के पावन महीने में मठिया …