Breaking News

सलेमपुर, देवरिया-सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख नरेंद्र शुक्ल त्योहार चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ इस बार 30 मार्च को व समापन 6 अप्रैल-आचार्य अजय शुक्ल

Ibn news Team DEORIA

सलेमपुर, देवरिया। सनातन धर्म व संस्कृति का प्रमुख त्योहार चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ इस बार 30 मार्च को व समापन 6 अप्रैल को हो रहा है।इस बार मां दुर्गा जी का आगमन हाथी की सवारी पर हो रहा है जो विश्व का कल्याण करने वाला और शुभफलदायी होगा। वैसे तो नवरात्र की शुरुआत 29 मार्च को शाम 4 बजकर मिनट पर हो रहा है लेकिन उदया तिथि को देखते हुए पर्व की शुरुआत 30 मार्च को होगा।

कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 6 बजकर 13 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट तक रहेगा।वहीं दूसरा कलश स्थापना का समय अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजकर 1 मिनट से 12 बजकर 50 मिनट तक रहेगा।

IMG 20250327 WA0017

कलश स्थापना के लिए सबसे पहले शुद्ध मिट्टी में जौ मिला लें, मां दुर्गा के प्रतिमा के बगल में ही मिट्टी को रखकर उस पर कलश स्थापना करें।कलश में गंगा जल भरकर लौंग, दूर्वा, हल्दी की गांठ, सुपारी और एक सिक्का डालने के बाद कलश में आम का पत्ता रखकर मिट्टी का ढक्कन लगाकर उसके ऊपर चावल,गेंहू या नारियल रखें, नारियल रखने के पहले स्वास्तिक का चिन्ह बनाकर लाल कपड़े से कलश को लपेटकर कलावा जरूर बांध दें।स्थापना के बाद मां दुर्गा की नियमित पूजा अर्चना करें।मां जगत जननी जगदम्बा की पूजा अर्चना जो भक्त सच्चे मन से करता है उसका मां कल्याण करती हैं

About IBN NEWS

Check Also

IMG 20260809 WA0014

देवरिया – द्वादश ज्योतिर्लिंग भारत की संस्कृति और आध्यात्मिक एकता के प्रतीक : शास्त्री जी

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव शिव महापुराण कथा के अष्टम दिवस पर द्वादश …