Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 26 at 16.59.17

सरकार के मंसूबों पर पानी फेर रहे सफाई कर्मी

 

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

गांवो में सफाई कर्मी की हठधर्मिता के चलते लगा गंदगी का अंबार

26/08/2021 मवई अयोध्या – ब्लॉक मवई क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम नेवरा में सफाई कर्मी की हठधर्मिता के चलते चारों ओर लगा गंदगी का अंबार, सरकार भले ही स्वच्छ भारत, स्वस्थ्य भारत का सपना साकार होते देख रही हो, लेकिन यह सपना गांवो में तैनात सफाई कर्मियों की निरंकुशता के चलते दम तोड़ते दिख रहा है।

जब कि सरकार द्वारा हर गांवो में सफाई कर्मियों की तैनाती की गई,जिससे गांवो की भी दशा में सुधार आए, लेकिन सफाई कर्मियों के मनमाने रवैए से आज भी गांवो में लगा रहता है गंदगी का अंबार, जब गांवो में हमारे आईबीएन न्यूज के संवाददाता ने जानना चाहा तो कुछ लोगो ने नाम न जाहिर करने पर बताया कि मैने आज तक सफाई कर्मी को देखा तक नहीं, इससे साफ जाहिर होता है कि जब सफाई कर्मी को देखा नहीं तो सफाई कर्मी सफाई कहां करता होगा।

 

इस पंचायत में सफाई कर्मी की तैनाती है, तो क्यों नहीं काम कर रहा? आखिर किसकी शरण प्राप्त है उसे। आज गांवो में नालियों का पानी सड़क के ऊपर से बहता रहता है। नालियों की सफाई न होने से बीमारियों का खतरा बना है। जगह जगह कूड़े के ढेर व ऊपर से बरसात के दिनों में गंदगी का यह अंबार किसी बड़ी को बीमारी को दावत देने का काम कर रही है। क्यों नहीं जिम्मेदार दे रहे ध्यान? आखिर कब सुधरेगी गांवो की हालत। इस और संबंधित अधिकारियों को देना होगा ध्यान।।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *