Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 27 at 15.46.14 1

हरदोई पुलिस ने अंतर्जनपदीय गिरोह के अपमिश्रित शराब माफियाओं की प्लॉट व कारें की गईं ज़ब्त

 

रिपोर्ट सौरभ पाठक IBN NEWS बरेली

हरदोई -एडीजी ज़ोन लखनऊ, श्री एस एन साबत, के निर्देशन में ज़हरीली शराब के माफियाओं पर कसा जा रहा मज़बूत शिकंजा।
आपको बताते चलें कि सितम्बर 2019 में थाना बेनीगंज पुलिस द्वारा शराब माफ़ियाओं के गैंग का भाण्डाफोड़ किया गया था। इसमें ज़हरीली शराब, नक़ली रैपर, ढक्कन व ख़ाली बोतलों की बरामदगी हुई थी और तस्करों को जेल भेजा गया था।
बाद में, इन्ही कुख्यात तस्करों पर हरदोई पुलिस द्वारा गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

विवेचना के दौरान विवेचक प्रभारी निरीक्षक थाना टड़ियावाँ द्वारा इनकी सम्पत्तियों को चिन्हित किया गया। तदुपरांत इनको ज़ब्त कर लिया गया है।उल्लेखनीय है कि इस कुख्यात अन्तर्जनपदीय गैंग का सरग़ना मुकेश अवस्थी HS 103 A, थाना संडीला, हरदोई का निवासी है। जबकि गिरोह के अन्य सदस्य प्रेमचन्द यादव, हरिओम रावत एवं विजय गुप्ता छोटू लखनऊ के, एवं केशव यादव उन्नाव के निवासी हैं।

शानदार काम करते हुए शराब माफ़ियाओं पर प्रभावी शिकंजा कसने वाली अपनी तेज़ तर्रार टीम को हरदोई एसएसपी अजय कुमार द्वारा ₹ 25,000/- के नक़द ईनाम से नवाज़ा गया है।
इस पूरे मामले में, गैंगेस्टर ऐक्ट के तहत विवेचना अभी भी जारी है। इस गैंग की अन्य संपत्तियों को चिन्हित करने हेतु विशेष टीमें जुटी हुईं हैं। जल्द ही, काली कमाई द्वारा अर्जित इनकी और भी संपत्तियों को कुर्क किया जाएगा।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *