Breaking News
WhatsApp Image 2024 08 02 at 6.18.18 PM

सबका साथ सबका विकास ही भाजपा सरकार का ध्येय:नरेंद्र गुप्ता

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 08 02 at 6.18.18 PM

फरीदाबाद:89 विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का ध्येय सबका साथ सबका विकास है और इसी के तहत पूरे हरियाणा में भाजपा सरकार बिना भेदभाव के विकास कार्य करवा रही है। उक्त वाक्य विधायक नरेंद्र गुप्ता ने फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र की केवल सरपंच कालोनी में चाय पर चर्चा कार्यक्रम में शिरकत करते हुए व्यक्त किए। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक नरेंद्र गुप्ता का जोरदार स्वागत किया। इस मौके पर स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से भी विधायक नरेंद्र गुप्ता को अवगत कराया वहीं उनके क्षेत्र में करवाए गए कार्यों के लिए उनका आभार भी व्यक्त किया।

विधायक नरेंद्र गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार के नेतृत्व में देश व प्रदेश में चहुमुखी कार्य हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र में ही इस प्रकार के विकास कार्य हुए हैं जो अब से पहले कभी किसी ने नहीं किए। उन्होंने कहा कि इसी विकास की गति से उन्हें उम्मीद है कि आगामी विधानसभा चुनावों में तीसरी बार भी हरियाणा में लोग कमल खिलाएंगे। इस मौके पर मुख्य रूप से साधुराम सैनी,हरी सैनी,राम सिंह सैनी,महेंद्र जिंदल,सूरज सैनी,जगन सैनी,ओमप्रकाश सैनी,बिजेंद्र सैनी,राजेश सैनी,हरि सिंह सैनी,मलखान सैनी,राजेश सैनी,एसके अग्रवाल आदि मौजूद रहे। इस मौके पर समस्त सैनी समाज ने नायब सिंह सैनी को हरियाणा का मुख्यमंत्री बनाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261009 WA0005

आखिरकार फरीदाबाद में इतना क्राईम बढ़ कैसे रहा है 

फरीदाबाद:शहर में आए दिन मर्डर व लुटपाट जैसी घटनाएं सामने ज्यादा आ रही है। कहीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *