Breaking News
WhatsApp Image 2025 01 08 at 8.52.14 AM

रुदौली पुलिस की त्वरित कार्रवाई,18 घंटे में लूट का खुलासा

मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS

खबर रुदौली से है, जहां पुलिस ने सिर्फ 18 घंटे के अंदर किसानों से हुई 4 लाख 30 हजार की लूट का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ये दोनों आरोपी लखीमपुर खीरी के रहने वाले हैं।यह तस्वीरें हैं उस कार्रवाई की, जहां रुदौली के सीओ आशीष निगम व कोतवाल संजय मौर्या ने अपनी सूझबूझ और त्वरित कदमों से इस बड़ी लूट को सुलझाया।

जानकारी के मुताबिक, लखीमपुर खीरी से आए किसानों के साथ यह लूट की घटना हुई थी। एसपी ग्रामीण के नेतृत्व में रुदौली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लुटेरों को गिरफ्तार किया और लूट की पूरी रकम बरामद कर ली।WhatsApp Image 2025 01 08 at 8.52.14 AM

एसपी ग्रामीण ने बताया कि”हमारी पुलिस टीम ने इस केस को चुनौती के रूप में लिया। सिर्फ 18 घंटे में आरोपियों को गिरफ्तार किया और लूट की रकम बरामद की।”

एसएसपी ने इस बड़ी सफलता पर पुलिस टीम को नगद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

यह कामयाबी पुलिस की त्वरित कार्रवाई और अपराधियों पर मजबूत पकड़ का उदाहरण है।

रुदौली पुलिस ने न सिर्फ अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया, बल्कि जनता के बीच सुरक्षा और विश्वास का संदेश भी दिया है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20261004 WA0012

देवरिया – संगठन की मजबूती के लिए बूथ स्तर पर सक्रियता जरूरी : सूर्य प्रताप शाही

Ibn news Team DEORIA दिनेश गुप्ता देवरिया। विधानसभा क्षेत्र पथरदेवा के अंतर्गत ग्राम महुआपाटन स्थित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *