Breaking News

कारोबारी को दिल्ली बुलाकर बनाई अश्लील फोटो ब्लैकमेल कर 1,70,000 रुपये ऐठे

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबाद:फोटो वायरल करने की धमकी देकर 4 लाख रुपये और मांगे बदनामी के डर से कारोबारी ने की आत्महत्या आरोपियो के खिलाफ सेक्टर-17 थाना में मुकदमा दर्ज | ब्लैकमेल करने वाली गैंग के 5 आरोपियो को दिल्ली से किया काबू अनुसंधान जारी है | मृतक कारोबारी शंकर नरूला के पुत्र अनुराग ने पुलिस में दी शिकायत में कहा कि कुछ दिनों से मेरे पिता बहुत परेशान थे मैंने उनकी परेशानी का कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि एक लडकी जिसे मदद की जरूरत थी,उसने मदद के नाम पर मेरे पिता के खाते से फोन पे द्वारा ₹50,000 ट्रांसफर करा लिए

यह अकाउंट किसी अरबाज रिजवी के नाम से था मदद करने के बदले में शुक्रिया अदा करने के लिए दिल्ली बुलाया वहां पर नाजिया नाम की एक और लड़की मिली, नशीला पदार्थ पिलाकर मेरे पिता की फोटो बना ली और झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर ₹120000 ऐठं लिए | फोटो वायरल करने की धमकी देकर ₹4 लाख और मांगे | ब्लैकमेल करने वाली गैंग से परेशान होकर मेरे पिता ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली है |

 

आत्महत्या की सूचना पर उच्च अधिकारी व क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची मृतक कारोबारी के पुत्र अनुराग नरुला की शिकायत पर षडयन्त्र के तहत पैसे ऐठने और कारोबारी को आत्महत्या के लिए मजबूर करने की धाराओ के अंतर्गत थाना सेक्टर-17 मे मुकदमा दर्ज | क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए हनीट्रैप में फसाने वाली गैंग की 4 सदस्य ईशा,जीनत,आशिया और जूही और अरबाज रिजवी सहित 5 आरोपियो को दिल्ली से किया काबू |

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *