Breaking News
Screenshot 20250115 153304

महेश नागर का कुशलक्षेम जानने उनके निवास पर पहुंचे राबर्ट वाड्रा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20250115 153304

फरीदाबाद:लोकसभा सांसद एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति राबर्ट वाड्रा तिगांव विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक ललित नागर व महेश नागर के सेक्टर 17 स्थित निवास पर पहुंचे,जहां उन्होंने पिछले काफी समय से अस्वस्थ्य चल रहे महेश नागर का हालचाल जाना। इस दौरान रॉबर्ट वाड्रा ने पूरे परिवार से मुलाकात की और करीब आधा घंटा उनके निवास पर बिताया।

इस मौके पर रॉबर्ट वाड्रा ने कहा कि महेश नागर व ललित नागर उनके पारिवारिक सदस्य है और परिवार के करीबी होने के चलते ही वह उनका हाल चाल जानने पहुंचे है। उन्होंने महेश नागर की हौंसला अफजाई करते हुए कहा कि वह जिंदादिल इंसान है और उन्होंने हमेशा सामाजिक व धार्मिक कार्यों में अपना जीवन बिताया है,ईश्वर उन्हें जल्द स्वस्थ्य करेगा और वह फिर से लोगों की सेवा में निस्वार्थ भाव से काम करेंगे।

उन्होंने कहा कि मेरे साथ प्रियंका गांधी को भी आना था,लेकिन किसी काम में व्यस्त होने के कारण वह नहीं आ सकी और वह जल्द महेश नागर के स्वास्थ्य का हालचाल जानने आएगी। इस दौरान मनोज नागर,राजू नागर,नितिश नागर,अभिलाष नागर,अंकित नागर सहित पूरा नागर परिवार मौजूद था।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *