Breaking News
Screenshot 20250115 153630

मकर संक्रांति उत्सवों की धूम विपुल गोयल ने की जनसंपर्क और सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट Screenshot 20250115 153630

फरीदाबाद:संक्रांति के अवसर पर फरीदाबाद में विभिन्न स्थानों पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस शुभ दिन पर फरीदाबाद के विधायक एवं कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने क्षेत्र में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई और समाज के साथ मिलकर यह पर्व मनाया।विपुल गोयल के सागर सिनेमा स्थित कार्यालय में एक भंडारे का आयोजन किया गया।

जिसमें उन्होंने सभी के साथ मिलकर त्योहार मनाया और प्रसाद वितरण किया। इस अवसर पर स्थानीय लोग,समाजसेवी,और भाजपा के पदाधिकारी बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यक्रम में मकर संक्रांति के महत्व पर जोर देते हुए सामाजिकता और प्रकृति से जुड़े,उत्तरायण सूर्य को समर्पित इस पर्व को मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन विपुल गोयल बाटा चौक के निकट एक कंबल वितरण कार्यक्रम में भी सम्मिलित हुए। इस दौरान उन्होंने जरूरतमंदों को शीत वस्त्र वितरित किए और समाज के हर वर्ग के लिए अपना सहयोग बनाए रखने का आश्वासन दिया।

सागर सिनेमा कार्यालय में उपस्थित लोगों से चर्चा करते हुए विपुल गोयल ने उनके सुझाव सुने और तत्काल संबंधित अधिकारियों को इन मुद्दों पर काम करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनता के समर्थन का ऋण वह हमेशा पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ चुकाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।

मीडिया से बात करते हुए विपुल गोयल ने कहा कि मकर संक्रांति का त्योहार सामाजिकता और आपसी सहयोग का संदेश देता है। यह पर्व हमें यह सिखाता है कि हर समय सामंजस्य और तालमेल के साथ काम करते हुए हम एक उन्नत समाज और राष्ट्र का निर्माण कर सकते हैं।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए विपुल गोयल ने सरकार के 100 दिनों के कामों को जनता तक पहुंचाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में हरियाणा सरकार मिशन मोड में काम कर रही है।

हमारा लक्ष्य’नॉनस्टॉप हरियाणा’और’नॉनस्टॉप फरीदाबाद’की नीति पर चलते हुए एक उत्कृष्ट फरीदाबाद का निर्माण करना है। मकर संक्रांति के इन कार्यक्रमों में विपुल गोयल की भागीदारी ने स्थानीय लोगों को उत्साहित किया। बड़ी संख्या में लोगों ने इन आयोजनों में भाग लिया और मिलजुलकर त्योहार मनाया।

विपुल गोयल ने यह स्पष्ट किया कि हरियाणा सरकार हर वक्त जनता के लिए समर्पित है और आने वाले समय में विकास के नए आयाम स्थापित किए जाएंगे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *