Breaking News
WhatsApp Image 2021 07 23 at 20.46.35

भारत की आजादी के इतिहास में क्रांतिकारियों की अहम भूमिका : आनंद कौशिक

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःपूर्व विधायक आनंद कौशिक व उनके अनुज हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव बलजीत कौशिक ने सेक्टर-9 स्थित कार्यालय पर कांग्रेस के कार्यकर्ताओ के साथ स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक और चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर आनंद कौशिक ने कहा कि भारत की आजादी के इतिहास में क्रांतिकारियों की अहम भूमिका रही है। इन सब में चंद्रशेखर आजाद बहुत ही अलग तरह के क्रांतिकारी थे। आजाद बहुत ही निराले क्रांतिकारी थे। चंद्रशेखर आजाद ने 25 साल की उम्र में ही देश के लिए अपनी जान न्योछावर कर दी थी।

वहीं आजादी के आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक की भी जयंती है। वह देश के पहले ऐसे स्वतंत्रता सेनानी रहे,जिन्होंने ‘पूर्ण स्वराज’की मांग कर अंग्रेजों के मन में खौफ पैदा कर दिया था। अंग्रेजों का विरोध करने पर कई बार उनको जेल भी जाना पड़ा और उनके ऊपर राजद्रोह का मुकदमा भी चला था। उनका एक ही नारा था स्वराज मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है,हम इसे लेकर रहेंगे।

 

इस‌ अवसर पर बलजीत कौशिक ने कहा कि भारत माता के वीर सपूत चंद्रशेखर आजाद को उनकी जयंती पर मेरी विनम्र श्रद्धांजलि.वह एक निर्भीक और दृढ़ निश्चयी क्रांतिकारी थे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने जीवन की आहुति दे दी उनकी वीरता की गाथा देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत है। लोकमान्य भले ही इस आजाद भारत में सांस लिए बगैर इस दुनिया से चले गए, लेकिन कही बातें आज भी सामाजिक एकता कायम करने में कारगर है.

 

बालगंगाधर तिलक ने लोगों को एकजुट करने के लिए पूरे महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का चलन शुरू किया था। उन्होंने कई पत्र-पत्रिकाओं में अपनी लेखनी से देश के लोगों को आजादी के लिए प्रेरित किया था।
इस मौके पर महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुनीता फागना,रंधावा फागना,लक्ष्मी अरोड़ा,विजय,अरोड़ा,भगतराम,जय भगवान भारद्वाज,हरियाणा कांग्रेस कमेटी की पूर्व सेक्ट्री देवेंद्र शर्मा,किशोर साहनी,जावेद खान,नारद खुशवहा,जुबैर खान मौजूद थे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0015

अज्ञात व्यक्ति द्वारा आवेदक के खाते से whatsapp के माध्यम से साइबर ठगी की घटना से सम्बन्धित 31,640 रूपये को पीड़ित के खाते में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक प्रमोद कुमार सिंह पुत्र राम लोचन सिंह नि. जंगल महाल बरही थाना अहरौरा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *