Breaking News

समीक्षा पाठक बनी एक दिन की चौकी इंचार्ज

 

संवाददाता – मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

13/03/2021 अयोध्या – मिशन शक्ति के तहत छात्रा को एक दिन का चौकी इंचार्ज शाहगंज थाना इनायतनगर बनाया गया एवं सीखी पुलिस कार्यप्रणाली तथा चौकी पर आयी शिकायतों का किया निस्तारण, पुलिस हेल्पलाइन नम्बरों व साइबर क्राइम के बारे मे छात्राओं को जागरूक किया गया।

आज दिनांक 13.03.2021 को अभियान मिशन शक्ति के दृष्टिगत चौकी शाहगंज थाना इनायतनगर क्षेत्र में पड़ने वाले श्री रामेश्वर प्रसाद इण्टर कालेज की कुमारी समीक्षा पाठक कक्षा 12 वीं छात्रा को आज एक दिन का चौकी प्रभारी शाहगंज थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या हेतु उ0नि0 श्री जय किशोर अवस्थी द्वारा प्रभार दिया गया। जिसमें रामेश्वर प्रसाद प्रधानाचार्य श्रीमती मयुरी तिवारी एवं प्रबन्धक श्री विनोद तिवारी, उ0नि0 श्री दिवाकर, आरक्षी पंकज कुमार, का0 शैलेन्द्र कुमार, का0 अश्वनी कुमार, का0 रवि चौधरी, का0 पवन कुमार व महिला आरक्षी सपना सिंह, प्रीती देवी, एवं सुमन यादव मौजूद थे।

 

एक दिवस की नियुक्त छात्रा कु0 समीक्षा पाठक के समक्ष चौकी शाहगंज क्षेत्र की करीब दस शिकायते आयी जिसमें से आठ शिकायतो का तत्काल निवारण किया गया व दो प्रार्थना पत्र जमीनी विवाद में बीट आरक्षी शैलेन्द्र कुमार व का0 पंकज कुमार को आदेश करके दोनो पक्षो को बुलाकर वार्ता की गयी वार्ता के क्रम में मो0 खुद्दर पुत्र मनुवर अली द्वारा दिये प्रार्थना पत्र, मकान बनवाये के सम्बन्ध में ग्राम जोगीपुर टकसरा विपक्षी मो0 सागीर आदि के खिलाफ मौके पर स्थलीय निरीक्षण करके शान्ति व्यवस्था बनाये रखने हेतु निरोधात्मक कार्यवाही करने के लिए आदेशित किया गया एवं राजस्व टीम व पुलिस टीम के द्वारा मिलकर शेष कार्यवाही करने के लिए बताया गया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

Screenshot 2026 10 03 19 02 47 36 92460851df6f172a4592fca41cc2d2e6

देवरिया – खुखुंदू थाने की जिम्मेदारी इंस्पेक्टर बीबी राजभर को, बनाए गए प्रभारी थानाध्यक्ष

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव देवरिया। खुखुंदू थाने में हुए हालिया घटनाक्रम के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *