Breaking News
WhatsApp Image 2022 03 15 at 5.00.11 PM

फरीदाबाद एयर फोर्स स्टेशन के पास हटेगा रजिस्ट्री प्रतिबंधः डिप्टी सीएम

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबादःहरियाणा के जिला फरीदाबाद एयर फोर्स स्टेशन से 100 मीटर की दूरी पर अब रजिस्ट्री हो सकेगी,इसके लिए 48 घंटे के अंदर जमीन के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आरंभ कर दी जाएगी। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने यह आश्वासन दिया। यहां हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सदन के एक सदस्य द्वारा उठाए गए प्रश्न के उत्तर में दिया।

उन्होंने कहा कि कई वर्ष पहले सरकार की अनुमति के बिना एक अधिकारी ने यहां पर जमीनों के रजिस्ट्रेशन पर रोक लगाई थी। उस अधिकारी के खिलाफ भी जांच की जाएगी कि उसने ऐसा क्यों किया। दुष्यंत चौटाला ने यह भी बताया कि एक एकड़ से ज्यादा क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री पर शहरी स्थानीय निकाय विभाग से अनुमति लेनी होगी,जबकि एक एकड़ से कम क्षेत्र की जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए टाऊन एंड कंट्री प्लानिंग तथा शहरी स्थानीय निकाय विभाग से अनुमति लेनी होगी।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260813 WA0005 1

जिला स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह का पूर्वाभ्यास जारी एडीसी अंजलि श्रोत्रिया ने किया निरीक्षण

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:उपायुक्त आयुष सिन्हा के मार्ग दर्शन में आगामी 15 अगस्त …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *