Breaking News
WhatsApp Image 2021 10 13 at 1.42.16 PM

क्षेत्रीय विधायक ने मूर्ति विसर्जन से पहले रुदौली तहसील की कई सड़कों का किया निरीक्षण

संवाददाता मुदस्सिर हुसैन IBN NEWS मवई अयोध्या

दुरुस्तीकरण के लिए अधिकारियों को किया निर्देशित

13/10/2021 मवई अयोध्या – रुदौली विधायक रामचंद्र यादव मंगलवार को दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के मद्देनजर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न सड़कों का क्रमवार निरीक्षण किया और उनके दुरुस्तीकरण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया इस दौरान विधायक श्री यादव के साथ पीडब्ल्यूडी के चीफ सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। लोहियापुल से जलालपुर होते हुए भेलसर को जाने वाली सड़क के निरीक्षण के दौरान विधायक श्री यादव ने पीडब्ल्यूडी के चीफ अनिल मिश्रा से वार्ता करते हुए जल्दी ही सड़क की मरम्मत का आदेश दिया।

वहीं रुदौली से अमानीगंज को जोड़ने वाली मुख्य सड़क का भी निरीक्षण किया और शीघ्र ही काम पूरा करने का निर्देश अधिकारियों को दिया।
बता दें कि इस सड़क की हालत बहुत दी दयनीय थी और मीरापुर चौराहे के पास सड़क पूरी तरह से कीचड़युक्त होकर गड्ढे में तब्दील हो गई थी जिसका काम विधायक रामचंद्र यादव के प्रयासों के बाद शुरू हुआ है। जिसके लिए क्षेत्र के लोगों ने विधायक श्री यादव का आभार प्रकट किया है।

इसके अलावा भी विधायक श्री यादव ने क्षेत्र की अन्य कई जर्जर सड़को का निरीक्षण किया और और संबंधित अधिकारियों को जल्दी ही उनके दुरुस्तीकरण की बात कही।
विधायक श्री यादव ने बताया कि दुर्गा पूजा प्रतिमा विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की समस्या न होने पाए इस बात का विशेष ध्यान रखा जा रहा है जिसके तहत जिन जिन मार्गों से माता जी की प्रतिमा विसर्जन के लिए जाएगी उन मार्गो को अतिशीघ्र ही सही करवा दिया जाएगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक श्री यादव के साथ पीडब्ल्यूडी के चीफ अनिल मिश्रा, अवर अभियंता दीपक कुमार, अवर अभियंता अनूप कुमार, वरिष्ठ भाजपा नेता पूर्व मण्डल अध्यक्ष निर्मल शर्मा, पूर्व ब्लाक प्रमुख कमलेश यादव, अश्वनी यादव, विपिन कुमार यादव, दिनेश यादव, विकास कुमार, सुनील यादव उर्फ त्रिवेणी सहित अन्य अधिकारी व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260808 WA0006

नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में नामजद अभियुक्त गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई

अहरौरा पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी को दबोचा, न्यायालय भेजा गया अहरौरा, मीरजापुर। …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *