Breaking News
WhatsApp Image 2021 08 29 at 10.29.53

रेडक्रॉस व ब्रिगेड का सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान

 

रिपोर्ट  मुराद बलबार IBN NEWS फरीदाबाद, हरियाणा

फरीदाबादःशिक्षा विभाग के आदेशानुसार पैन इंडिया निबंध लेखन प्रतियोगिता के अंतर्गत राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एनआईटी-3 की सैंट जॉन एम्बुलेंस ब्रिगेड,जूनियर रेडक्रॉस और गाइडस ने मिलकर प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा के निर्देशन में सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त जागरूकता अभियान चलाया। ब्रिगेड अधिकारी, जूनियर रेडक्रॉस काउन्सलर व प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने बताया कि भारत सरकार की तरफ से सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। इसके अन्तर्गत सफाई अभियान भी चलाया जा रहा है।

राष्ट्रीय स्तर पर अभियान के संचालन का मूल उद्देश्य देश के सभी नागरिकों,वे शहरी हैं या ग्रामीण,सभी में स्वच्छता के प्रति जागरुकता बढाना है और सभी के सहयोग से श्रमदान के माध्यम से पूरे भारत देश को गंदगी मुक्त करना है। प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि आज गावं हो या शहर कोई भी स्थान गंदगी मुक्त नहीं हैं,हम सभी को विशेषकर युवाओं को इस दायित्व को आगे बढ़कर निभाने का समय आ गया है उन्होंने आगे बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक का एकत्रीकरण व पृथक्कीरण, सार्वजनिक भवनों की सफाई, सामुदायिक शौचालय के निर्माण, ठोस अपशिष्ट निस्तारण की योजना आदि बिंदुओं को ध्यान में रख कर गंदगी मुक्त भारत का निर्माण करके हम सभी स्वस्थ और किसी भी प्रकार के संक्रमण से बचे रह सकते हैं।

 

प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि कोविड-19 के कारण सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। विद्यालय के प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा,प्राध्यापिका शीतू, कविता और गीता ने छात्राओं तनु,वैशाली और नेहा को क्रमशः निबंध लेखन में प्रथम,द्वितीय और तृतीय घोषित किया तथा प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचन्दा ने छात्राओं को सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत अभियान का दूत बताया तथा कहा कि देश का भविष्य युवाओं के हाथो में सुरक्षित है। रविंद्र कुमार मनचन्दा ने कहा कि हम सभी बाजार जाते समय थैला अवश्य साथ लेकर जाए तो भी हम पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छ भारत निर्माण में सहयोग कर सकते हैं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260622 WA0020

थाना अहरौरा पुलिस द्वारा 6 किलोग्राम अवैध गांजा के साथ एक शातिर अभियुक्त गिरफ्तार

मीरजापुर। अपर्णा रजत कौशिक पुलिस अधीक्षक जनपद मीरजापुर द्वारा जनपद में अपराध की रोकथाम एवं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *