Breaking News
5275c7c0 77c7 4316 8339 abcab118d76c

राजकुमार वोहरा बने भाजपा फरीदाबाद के जिला अध्यक्ष

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट5275c7c0 77c7 4316 8339 abcab118d76c

फरीदाबाद:प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सैनी ने बीती रात हरियाणा प्रदेश के पदाधिकारियों और ज़िला अध्यक्षों की सूची जारी की। फरीदाबाद के वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता राजकुमार वोहरा को फ़रीदाबाद का नया जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया। भाजपा हरियाणा द्वारा इन नियुक्तियों की जानकारी सार्वजनिक की। फरीदाबाद के नव नियुक्त ज़िला अध्यक्ष राजकुमार वोहरा भाजपा फ़रीदाबाद के बहुत पुराने व सक्रिय कार्यकर्ता हैं।

वोहरा पूर्व में संगठन में युवा मोर्चा से लेकर मंडल और जिले में कई महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं। 2016 से 2020 संगठन में ज़िला उपाध्यक्ष के तौर पर और पूर्व में संगठन में महा सम्पर्क अभियान के जिला संयोजक रहे हैं। राजकुमार वोहरा का परिवार दशकों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जनसंघ से जुड़ा रहा है। इनके पिताश्री स्वर्गीय प्रेम स्वरूप वोहरा पाकिस्तान से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे और पाकिस्तान से भारत आकर जनसंघ के जिला अध्यक्ष भी रहे।

अपने पिता से प्राप्त संस्कारों के साथ राजकुमार वोहरा भी बाल्यकाल से जनसंघ और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े रहे हैं।जिला अध्यक्ष मनोनीत होने पर उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन ने मुझ जैसे छोटे कार्यकर्ता को ज़िला अध्यक्ष बनाकर ना केवल मुझे सम्मान दिया है अपितु पूरी पंजाबी बिरादरी का सम्मान बढ़ाया है उन्होंने कहा कि वह पूर्ण से ज़िम्मेदारी के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करेंगे और पूर्ण ईमानदारी,निष्ठा,मेहनत और कौशल के साथ भाजपा संगठन को आगे बढ़ायेंगे।

मोदी मनोहर की नीतियों और जनकल्याणकारी योजनाओं को जन जन तक पहुंचायेंगे। 2024 के लोकसभा और विधानसभा चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत की भूमिका तैयार करेंगे ताकि देश और प्रदेश में तीसरी बार भाजपा की सरकार बने। वोहरा ने जिला अध्यक्ष मनोनीत करने पर मुख्यमंत्री मनोहर लाल,प्रदेश अध्यक्ष नायब सिंह सेनी,केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर,हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा और राष्ट्रीय व प्रदेश भाजपा संगठन का आभार व्यक्त किया।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260815 WA0041

देवरिया – खुखुंदू क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस,गैर सरकारी संस्थानों और विद्यालयों में फहराया गया तिरंगा, भारत माता के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र

Ibn news Team DEORIA रिपोर्ट सुभाष यादव खुखुंदू, देवरिया। देश का 80वां स्वतंत्रता दिवस शनिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *