Breaking News

राज कुमार वोहरा एक सुलझे हुए नेक इंसान,22 को अवश्य मनाएं रामोत्सव:दीपक यादव

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:भाजपा के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष राज कुमार वोहरा से शुक्रवार को विद्यासागर इंटरनेशनल के निदेशक दीपक यादव ने मुलकात कर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष गोपाल शर्मा प्रदेश युवा कार्यकारिणी सदस्य कुशल ठाकुर जिला कार्यकारिणी सदस्य मनोज भाटी भी उपस्थित थे। यह मुलाकात एक औपचारिकता पूर्ण मुलाकात थी। इस संदर्भ में विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार से शुक्रवार को भाजपा अटल कार्यालय पर पहुंचकर मुलाकात थीं।

IMG 20240121 WA0010

इस दौरान भाजपा के पूर्व अध्यक्ष गोपाल शर्मा भी मौजूद रहें। वहीं राज कुमार वोहरा ने 22 जनवरी को अयोध्या में होने वाले रामोत्सव को दीपोत्सव के रूप में बेहतर तरीके से मनाने की बात कहीं। इस कड़ी में गोपाल शर्मा ने कहा कि राम लला आ रहे है हम सभी को इस दिन को पर्व के रुप में मनाना चाहिए। इस मुलाकात को लेकर विद्यासागर के निदेशक दीपक यादव ने कहा कि जिलाध्यक्ष वोहरा से मुलाकात कर उन्हें काफी अच्छा लगा। क्योंकि एक सकारात्मक और सुलझे व्यक्ति से विशेष अनुभव के साथ-साथ एक अच्छा साथ मिलता है। इसके अलावा दीपक यादव ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि आगामी 22 जनवरी के दिन को बिलकुल भी खाली न जाने दें। अपने घर के अलावा आसपास के मंदिर में जाकर इस उत्सव को अवश्य मनाएं और दीपोत्सव के इस पर्व को धूमधाम और यादगार तरीके से मनाएं।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *