Breaking News
WhatsApp Image 2022 05 05 at 11.49.51 AM

राहुल राणा ने मेहनतकश युवाओं को जोड़ भाजयुमो संगठन को किया मजबूत : रंजीत रावल

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:हरियाणा भाजपा युवा मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी रंजीत रावल ने भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष राहुल राणा के एक वर्ष के कार्यकाल पूरा होने पर बधाई देते हुए कहा कि इस एक वर्ष के दौरान राहुल राणा ने युवा संगठन को न केवल मजबूत किया बल्कि मेहनतकश युवाओं को जिम्मेदारियां सौंप युवा मोर्चा को एकसूत्र में पिरोने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि राहुल राणा युवा होने के साथ-साथ मृदुभाषी और कुशल राजनीतिज्ञ है,जिन्होंने प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी को निर्वहन करते हुए संगठन को आगे ले जाने का कार्य किया,आज राहुल राणा के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा संगठन निरंतर मजबूती की ओर अग्रसर हो रहा है। यहां जारी प्रेस बयान में रंजीत रावल ने प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के 8 वर्र्षाे के कार्यकाल पूरा होने पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि मनोहर सरकार ने आठ सालों में विकास के मामले में हरियाणा की दिशा और दशा बदली है,पूर्व की सरकारों में जो हरियाणा विकास की पटरी से पिछड़े गया था,

उसे फिर से विकास की धुरी से जोड़ा और हर वर्ग के हित के लिए कार्य किए। रंजीत रावल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के नेतृत्व में देश-प्रदेश उन्नति के पथ पर तेजी से बढ़ रहा है और समाज की छत्तीस बिरादरियों को एकजुट कर उनके हितों में कार्य कर रहा है।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *