Breaking News

शहर की सभी मस्जिदों में तरावीह में पढ़ा गया कुरान हुआ मुकम्मल

 

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट

फरीदाबाद:जिले की सभी मस्जिदों में रमजान-उल-मुबारक के आखिरी अशरा में सभी मस्जिदों में तरावीह में पढ़ा जाने वाले पवित्र किताब को सभी मस्जिदों के अंदर तरावीह पढ़ाने वाले हाफिज-ए-कुरान ने पुरा करके मुकम्मल किये हैं।हम आपको बता दें कि रमजान माह मुस्लिम समुदाय के लिए बहुत ही पवित्र महीना माना जाता है इस महीने में सभी मस्जिदों में बाद नमाज इशा के बाद तरावीह पढ़ना होता है जिसको मदरसे में पढ़ने वाले बच्चे या वह शख्स जो कुरान को पूरा पढ़ सकें वह तरावीह पढ़ाते हैं।

तो वहीं ऊंचा गांव जामा मस्जिद में बीते रात में तरावीह में कुरान मुकम्मल हुआ है जहां पर मौलाना अशरफ़ अली ने दुआ कराईं और सेक्टर-6 ईदगाह मस्जिद से मौलाना आबिद नदवी व अन्य अलीमे दीन तशरीफ़ फ़रमा थे। तो वहीं बड़खल रामपुर वाली मस्जिद में भी कुरान मुकम्मल हुआ। जिसमें मुल्क में अमन और शांति के लिए दुआ की गई।

मौलाना जमालुद्दीन ने बताया कि रमजान माह एक पवित्र महीना है इस महीने में तरावीह में कुरान सुनना और सुनाना सवाब का काम है। और हम दुआ भी करते हैं कि इस मुल्क में भाईचारा कायम रहे।

About IBN NEWS

It's a online news channel.

Check Also

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विश्वभर में बढ़ाई भारत की साख:कृष्णपाल गुर्जर

  फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्ट फरीदाबाद:भाजपा के लोकसभा संयोजक अजय गौड़ के संयोजन में …