Breaking News
WhatsApp Image 2024 09 21 at 4.20.59 AM

भ्रष्टाचार में डूबे‘जनसेवक’कभी नहीं कर सकते पृथला क्षेत्र का भला:पं.टेकचंद शर्मा

फरीदाबाद से बी.आर.मुराद की रिपोर्टWhatsApp Image 2024 09 21 at 4.20.59 AM

फरीदाबाद:पृथला विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पं.टेकचंद शर्मा ने कहा है कि उन्होंने हमेशा साफ-स्वच्छ राजनीति की है और अपने तीस सालों के राजनीतिक जीवन में उन पर कभी कोई भ्रष्टाचार का दाग नहीं लगा। यहां तक कि पांच सालों तक विधायक रहते हुए उन्होंने क्षेत्र के विकास को ही प्राथमिकता दी और रिकार्ड स्तर पर विकास कार्य करवाएं,जबकि पिछले पांच सालों में स्वयं को‘जनसेवक’कहने वाले ने क्षेत्र का नहीं बल्कि अपना विकास किया है,वहीं पूर्व विधायक जो लोगों को नौकरी देने का वायदा करते है,उन्होंने जनता का हक मारकर अपने बेटों की बहुओं को नौकरी दिलवाने का काम किया इसलिए अब समय आ गया है जब ऐसे झूठे लोगों को वोट की चोट से जवाब देकर यहां कमल खिलाने का काम करे।

शर्मा अपने चुनावी अभियान के तहत बढगांव,नाई नंगला,आजाद नगर,प्याउ नंगला,भगवान नगर,कटेसरा,डाढौता,अमरपुर, जल्हाका आदि में जनसंपर्क करके चुनावी सभाओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान जगह-जगह भाजपा प्रत्याशी टेकचंद शर्मा का लोगों फूल मालाओं एवं सम्मान रुपी पगड़ी बांधकर स्वागत किया और उन्हें भारी बहुमत से जिताकर विधानसभा भेजने का विश्वास दिलाया। टेकचंद शर्मा ने कहा कि जब वर्ष 2014 में विधायक बने तो हरियाणा में भाजपा के 47 विधायक जीते और बहुमत की सरकार बनी,तब उन्होंने तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल के समक्ष सिर्फ एक ही बात रखी,जिस प्रकार भाजपा विधायक के क्षेत्र में विकास हो,बस उसी तरह मेरे भी क्षेत्र में विकास होना चाहिए और मुख्यमंत्री के आर्शीवाद से उन्होंने क्षेत्र में रिकार्ड 2500 करोड़ के विकास कार्य करवाए,जो आज तक किसी ने नहीं करवाए।

दुधौला में स्किल डेवपलमेंट यूनिवर्सिटी बनवाई,अनेकों कालेज बनवाए,स्कूलों का अपग्रेड किया और रेनीवेल योजना लाए सहित अनेकों ऐसे कार्य है,जिससे क्षेत्र के विकास को नई गति मिली।उन्होंने कहा कि पृथला क्षेत्र उनका परिवार है और अगर जनता ने उन्हें विजयी बनाकर विधानसभा भेजा तो वह विश्वास दिलाते है कि लोगों को रोजगार मुहैया करवाना और सभी गांवों में समान विकास करवाना उनकी प्राथमिकता में शुमार रहेगा। इस मौके पर वरिष्ठ भाजपा नेता डा.बलदेव अलावलपुर,भाजपा के वरिष्ठ एवं जिलास्तरीय व टीम टेकचंद शर्मा के वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।

About IBN NEWS

At IBN24x7NEWS, we are dedicated to delivering accurate, unbiased, and timely news to our readers. Our goal is to provide fact-based journalism that keeps you informed about the latest developments across India and beyond.

Check Also

IMG 20260705 WA0000

साइबर टीम द्वारा साइबर ठगी की धनराशि 19,500 रूपये पीड़ित के खाता में कराया गया वापस

मीरजापुर। आवेदक विधानन्द पुत्र दशरथ निवासी मदारपुर थाना अहरौरा जनपद मीरजापुर द्वारा अपने साथ हुई …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *